ब्रेकिंग
बिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासाबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना‘यदि आरजेडी को छोड़ देता तो आज मैं बिहार का उपमुख्यमंत्री होता’, भाई वीरेंद्र का बड़ा दावाबिहार में शिक्षकों के तबादले पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, यूपी के टीचर के साथ नहीं होगा भेदभाव17 वर्षीय डाक कांवड़िये की मौत, सीने में दर्द के बाद जमीन पर गिरा, हार्ट अटैक की आशंकाबांका के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ SVU की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

झारखंड के 17 पुलिसकर्मियों को सम्मान: IG समेत 11 को राष्‍ट्रपति पदक और 6 को मिलेगा पुलिस पदक, देखिए.. पूरी लिस्ट

RANCHI: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झारखंड के 17 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। पुलिस के कर्तव्‍यनिष्‍ठ 6 अधिकारी-कर्मचारियों को वीरता पदक और 11 अधिकारी-कर्मचारियो

झारखंड के 17 पुलिसकर्मियों को सम्मान: IG समेत 11 को राष्‍ट्रपति पदक और 6 को मिलेगा पुलिस पदक, देखिए.. पूरी लिस्ट
Mukesh Srivastava
1 मिनट

RANCHI: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झारखंड के 17 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। पुलिस के कर्तव्‍यनिष्‍ठ 6 अधिकारी-कर्मचारियों को वीरता पदक और 11 अधिकारी-कर्मचारियों को विशिष्‍ट तथा सराहनीय सेवा के लिए वर्ष 2023 के राष्‍ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। 


विशिष्‍ट तथा सराहनीय सेवा के लिए प्रभात कुमार, आईजी प्रोविजन, पुलिस मुख्यालय, रांची, जीतलाल नायक, हवलदार, धुर्वा रांची, हेमन्त कुमार बैठा, हवलदार, रांची, एमडी नजीर हुसैन, हवलदार, जमशेदपुर, राजू सिंह छेत्री, कांस्टेबल, एसटीएफ रांची, सचिन सुब्बा, कांस्टेबल, एसटीएफ, रांची, सिकंदर रे, हवलदार, एसटीएफ रांची, सुरेंद्र कुमार सिंह, उप निरीक्षक, जमशेदपुर, जलहा उराँव, हवलदार, खूंटी, रवीन्द्र कुमार सिंह, हवलदार, रांची और मनोरंजन कुमार सिंह, एएसआई, संचालक रांची को राष्‍ट्रपति पदक से नवाजा जाएगा।


वहीं वीरता के लिए पुलिस पदक के लिए चयनित पुलिसकर्मियों में एएसआई जीतेन्द्र कुमार, एएसआई सुधीर कुमार, एसआई शैलेन्द्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर मनोज कुमार, एसआई कुन्दन कुमार और नितेश कुमार सिंह शामिल हैं।