ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर बाल आश्रय गृह से फरार 10 बच्चों में 4 बरामद, अन्य की तलाश जारी नवादा में तेज आंधी-बारिश के दौरान ठनका गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम “पवन सिंह की वजह से टूट गया मेरा घर”..कथा सुनने आई महिला ने अनिरुद्धाचार्य को बताई अपनी पीड़ाNEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, 10 लाख में खरीदा पेपर 15 लाख में बेचा, नासिक से पकड़ा गया शुभमकॉलोनी और अपार्टमेंट में तेजी से दें PNG कनेक्शन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए निर्देशमुजफ्फरपुर बाल आश्रय गृह से फरार 10 बच्चों में 4 बरामद, अन्य की तलाश जारी नवादा में तेज आंधी-बारिश के दौरान ठनका गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम “पवन सिंह की वजह से टूट गया मेरा घर”..कथा सुनने आई महिला ने अनिरुद्धाचार्य को बताई अपनी पीड़ाNEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, 10 लाख में खरीदा पेपर 15 लाख में बेचा, नासिक से पकड़ा गया शुभमकॉलोनी और अपार्टमेंट में तेजी से दें PNG कनेक्शन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

झारखंड के 10 DSP बने SP, 13 IPS अधिकारियों को मिली पोस्टिंग, देखिए.. पूरी लिस्ट

RANCHI: बड़ी खबर झारखंड के प्रशासनिक महकमें से आ रही है, जहां हेमंत सरकार ने पदस्थापना का इंतजार कर रहे 13 आईपीएस अधिकारियों की पोस्टिंग दे दी है जबकि 10 डीएसपी को प्रमोशन देत

झारखंड के 10 DSP बने SP, 13 IPS अधिकारियों को मिली पोस्टिंग, देखिए.. पूरी लिस्ट
Mukesh Srivastava
3 मिनट

RANCHI: बड़ी खबर झारखंड के प्रशासनिक महकमें से आ रही है, जहां हेमंत सरकार ने पदस्थापना का इंतजार कर रहे 13 आईपीएस अधिकारियों की पोस्टिंग दे दी है जबकि 10 डीएसपी को प्रमोशन देते हुए सरकार ने एसपी बना दिया है। सरकार की तरफ से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।


13 आईपीएस अधिकारी जिन्हें पोस्टिंग मिली है..

सरकार ने पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत चंदन कुमार झा को झारखंड सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पद्मा हजारीबाग में एसपी रैंक में पदस्थापित किया गया है। अनुरंजन किस्पोट्टा को सीआईडी का एसपी बनाया गया है। अंजनी कुमार झा को एसीबी का एसपी बनाया गया है। अंबर लकड़ा को जैप 3 का कमांडेंट बनाया गया है। आनंद प्रकाश को वायरलेस एसपी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।


वहीं पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत के प्रभात कुमार को जैप 6 कमांडेंट जमशेदपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एहतेशाम वकारिब को एसीबी एसपी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। आर रामकुमार को एससीआरबी रांची का एसपी बनाया गया है। अमित रेनू को एसपी नक्सल झारखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुमार गौरव को रांची का ट्रैफिक एसपी बनाया गया है। मुकेश कुमार लुनायत को जमशेदपुर का सिटी एसपी बनाया गया है। मनोज स्वर्गीयारी को धनबाद का रेल एसपी बनाया गया है। शुभांशु जैन को रांची में स्पेशल ब्रांच एसपी बनाया गया है। 


10 DSP जिन्हें SP में प्रमोशन मिला

सरकार ने सरोजिनी लकड़ा को जैप 2 टाटीसिलवे रांची का कमांडेंट बनाया गया है। एलमेड़ा एक्का को एसआईआरबी 2 कमांडेंट खूंटी के पद पर पदस्थापित किया गया है। सादिक अनवर रिजवी को एसीबी एसपी रांची के पद पर पदस्थापित किया गया। अरविंद कुमार सिंह को देवघर के जैप 5 का कमांडेंट बनाया गया है। विकास कुमार पांडेय को अधीक्षक सह उपनिदेशक झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। 


वहीं विजय आशीष कुजूर को मुसाबनी का सीटीसी एसपी बनाया गया है। अजय कुमार सिन्हा को सीआइडी एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है। सहदेव साव को एसीबी एसपी रांची के पद पर तैनात किया गया है। अमित कुमार सिंह को होमगॉर्ड रांची का एसपी बनाया गया है जबकि मुकेश कुमार को एसआईएसएफ बोकारो का कमांडेंट बनाया गया है।

संबंधित खबरें