ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

झारखंड: गोइलकेरा में नक्सलियों ने फिर किया IED ब्लास्ट, पति-पत्नी की मौत

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड से आ रही है। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में आतंकी हमाला हुई है। गोइलकेरा में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इस हादसे में एक ग्रामीण प

झारखंड: गोइलकेरा में नक्सलियों ने फिर किया IED ब्लास्ट, पति-पत्नी की मौत
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड से आ रही है। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में आतंकी हमाला हुई है। गोइलकेरा में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इस हादसे में एक ग्रामीण पति-पत्नी घायल हो गए हैं। दोनों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घटनास्थल से अस्पताल ले जाने के लिए घर लाया गया जहां पति कृष्णा पूर्ति की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी की हालत गंभीर है। 


दरअसल, आज सुबह पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के ईचाहातु में नक्सलियों ने आईईडी बम ब्लास्ट किया। इस हादसे के चपेट में आने से एक ग्रामीण दम्पति गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं उन दोनों को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घटनास्थल से अस्पताल तक लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि, दोनों दम्पति अपने खेत में फसल देखने गए थे। सड़क से कुछ दूर कच्चे रास्तों से जाने के दौरान ही जमीन के नीचे लगा आईईडी बम ब्लास्ट हो गया और दोनों इस हादसे के शिकार हो गए। 


बता दें कि, घायल दम्पति की पहचान 52 वर्षीय कृष्णा पूर्ति और उनकी 45 वर्षीय पत्नी नंदी पूर्ति के रुप में हुई है। वहीं ग्रामीणों ने घायलों को घटनास्थल से अस्पताल ले जाने के लिए घर पर लाया जहां पति की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी का इलाज गोइलकेरा अस्पताल में किया जा रहा है। 


बताते चलें कि, इन दिनों झारखंड में आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से ग्रामीणों के साथ- साथ पुलिस की मृत्यु हो रही है। पुलिस द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध कई अभियान चलाये जा रहे हैं लेकिन यह मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस हदसे को लेकर , पश्चिमी जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि, सुबह में  हुई हादसे की जांच की जा रही है।

टैग्स