ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

पांचवा चरण का चुनाव कल, मतदान कर्मी बूथों पर रवाना, हेमंत समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

RANCHI. झारखंड विधानसभा चुनाव का अंतिम चरण का मतदान शुक्रवार को होगा. 6 जिलों के 16 विधानसभा सीटों पर मतदाता मतदान करेंगे. मतदाता हेमंत सोरेन, मंत्री लुईस मरांडी, मंत्री राणा रंधीर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI. झारखंड विधानसभा चुनाव का अंतिम चरण का मतदान शुक्रवार को होगा. 6 जिलों के 16 विधानसभा सीटों पर मतदाता मतदान करेंगे. मतदाता हेमंत सोरेन, मंत्री लुईस मरांडी, मंत्री राणा रंधीर समेत कई दिग्गजों के किस्मत का फैसला करेंगे. हेमंत शिकारीपाड़ा और बरहेट से चुनाव लड़ रहे हैं. इन दोनों सीटों पर चुनाव कल ही होने वाला है. राजद और कांग्रेस हेमंत को सीएम कैंडिडेट पहले ही घोषित कर चुकी है. 

मतदान कर्मी रवाना

बूथों पर मतदानकर्मियों को आज रवाना कर दिया गया है. नक्सल प्रभावित एरिया में मतदानकर्मियों को हेलीकॉप्टर से भेजा गया. इस चरण में कई सीटें नक्सल प्रभावित एरिया में है. लेकिन लाइन में लगे लोग 3 बजे के बाद भी अपने मतों का प्रयोग कर सकते हैं.

5 सीटों पर 3 बजे तक होगा चुनाव

जिन 16 सीटों पर चुनाव हो रहा है इसमें से राजमहल, पाकुड़, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महगामा में सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा. वही, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर और शिकारीपाड़ा में सुबह 7 से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा. जिसमें लाखों मतदाता भाग लेंगे. चुनाव आयोग ने लोगों से मतदान शुरू होने से आधा घंटा पहले पहुंचने की अपील की है. बता दें कि झारखंड में पांच चरणों में चुनाव हो रहा है. चार चरणों का मतदान हो चुका है.  मतों की गिनती 23 दिसंबर को होगी. 

टैग्स