ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

झारखंड: छठी की छात्रा ने स्कूल की छत से लगाई छलांग, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

RANCHI: राजधानी रांची में एक छठी क्लास की छात्रा ने स्कूल की छत से छलांग लगा दी। छात्रा के छलांग लगाने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए

झारखंड: छठी की छात्रा ने स्कूल की छत से लगाई छलांग, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: राजधानी रांची में एक छठी क्लास की छात्रा ने स्कूल की छत से छलांग लगा दी। छात्रा के छलांग लगाने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। आनन फानन में उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना हुलहुंडू स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल की है।


छात्रा की रांची के बहुबाजार इलाके में रहने वाली है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने शुक्रवार को दो बार खुदकुशी की कोशिश की थी। पहली बार जब छात्रा छत की ओर जा रही थी तब उसकी सहेलियों ने उसे ऊपर जाने से रोक दिया लेकिन बाद में वह शौच के बहाने स्कूल की छत पर पहुंच गई और वहां से छलांग लगा दिया। इस घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा तफरी मच गई।


गंभीर रूप से घायल हुई छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा के बैग से तीन पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने आत्महत्या करने का कारण लिखा है। पुलिस के मुताबिक छात्रा पढ़ाई के दबाव के कारण तनाव में थी और उसी तनाव के कारण हताशा में आकर उसने खुदकुशी की कोशिश की है। फिलहाल पुलिस स्कूल की अन्य छात्राओं से पूछताछ कर रही है।

टैग्स