ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

झारखंड: छात्रा को उठाकर सुनसान जगह पर ले गए चार मनचले, गैंगरेप के बाद जान से मारने की कोशिश

SAHIBGANJ: झारखंड के साहिबगंज से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां चार मनचलों ने 10वीं की छात्रा को अगवा करने के बाद उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। गैंगरेप क

झारखंड: छात्रा को उठाकर सुनसान जगह पर ले गए चार मनचले, गैंगरेप के बाद जान से मारने की कोशिश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHIBGANJ: झारखंड के साहिबगंज से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां चार मनचलों ने 10वीं की छात्रा को अगवा करने के बाद उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने लड़की की हत्या करने की भी कोशिश की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि साहिबगंज में रविवार की शाम मां सरस्वती की मूर्तियों का विसर्जन चल रहा था। मुहल्ले के लोग मूर्ति विसर्जन देख रहे थे। इसी दौरान छात्रा को घर में अकेली पाकर चार मनचले घर में घुस गए और उसे उठाकर घर से करीब पांच सौ मीटर दूर झाड़ियों के तरफ ले गए और बारी बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। भेद खुलने के डर से आरोपियों ने छात्रा की हत्या करने की कोशिश की, बच्ची जब बेहोश हो गई, तो उसे मार हुआ समझ कर वहीं छोड़कर चारों फरार हो गए।


होश आया तो छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंचे और चारों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िके के बयान के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।