ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

झारखंड विधानसभा चुनाव : थोड़ी ही देर में थम जाएगा पहले चरण का चुनाव प्रचार, 30 नवंबर को 13 सीटों पर होगी वोटिंग

RANCHI : झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण का चुनाव प्रचार अब से कुछ घंटों बाद समाप्त हो जाएगा। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा. इसके तहत पांच जिलों की 13 विधानसभा सीटों के लिए

FirstBihar
Desk
2 मिनट

RANCHI : झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण का चुनाव प्रचार अब से कुछ घंटों बाद समाप्त हो जाएगा। पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा. इसके तहत पांच जिलों की 13 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। वहीं आखिरी दिन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चतरा और गढ़वा में प्रचार के लिए मैदान में डटे हैं।

पहले चरण में भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे रामचंद्र चंद्रवंशी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव, पूर्व मंत्री भानुप्रताप शाही, पूर्व मंत्री कमलेश सिंह, राधाकृष्ण किशोर, सुखदेव भगत समेत कुल 189 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

पहले चरण में 37 लाख 83 हज़ार 55 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 19 लाख 81 हज़ार 694 पुरुष , 18 लाख एक हज़ार 356 महिलाएं और पांच थर्ड जेंडर के मतदाता हैं। कुल मतदाताओं में युवाओं की संख्या एक लाख 5,822 है।


टैग्स