ब्रेकिंग
IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया

झारखंड: होली के पहले सुधा डेयरी का दूध और पनीर हुआ महंगा, जानिए 4 मार्च से लागू होने वाली नई कीमत

RANCHI: गैस सिलेंडर के दामों बढ़ोतरी के बाद अब दूध की कीमतों मे भी इजाफा हुआ है. बता दें सुधा दूध की कीमत प्रति लीटर 2 से 3 रुपये और पनीर 200 ग्राम 10 रूपये महंगा हो गया. इस बात कि

झारखंड: होली के पहले सुधा डेयरी का दूध और पनीर हुआ महंगा, जानिए 4 मार्च से लागू होने वाली नई कीमत
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: गैस सिलेंडर के दामों बढ़ोतरी के बाद अब दूध की कीमतों मे भी इजाफा हुआ है. बता दें सुधा दूध की कीमत प्रति लीटर 2 से 3 रुपये और पनीर 200 ग्राम 10 रूपये महंगा हो गया. इस बात कि जानकारी सुधा डेयरी ने विज्ञापन जारी कर उत्पादों की कीमत में बढ़ोतरी की जानकारी दी है. झारखंड और बिहार में बढ़ी हुई कीमत 4 मार्च से प्रभाव में आएगी.


सुधा ने अपने प्रोडक्ट का दाम बढ़ाते के बाद सुधा टोंड दूध, सुधा हेल्थी के 1 लीटर दूध की कीमत 51 रुपये होगी, वहीं इसके आधे लीटर की कीमत 26 रुपये हो गई है.  वही सुधा डबल टोंड दूध, सुधा स्मार्ट आधे लीटर की कीमत 24 रुपये हो गई है. 


साथ ही सुधा स्टैंडर्ड दूध, सुधा शक्ति के 1 लीटर की दूध की कीमत अब 58 रुपये होगी. और आधे लीटर की कीमत 29 रुपये तय की गई है. फुल क्रीम, सुधा गोल्ड के 1 लीटर की दूध की कीमत अब 63 रुपये होगी. वहीं आधे लीटर की कीमत 32 रुपये होगी.


सुधा पनीर के 200 ग्राम की अब 85 रुपये और 500 ग्राम की 200 रुपये तय की गई है. बता दें कि इससे पहले 21 दिसंबर 2022 को सुधा के स्टैंडर्ड दूध की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी.  11 अक्टूबर 2022 को उसके दूग्ध उत्पादों की कीमत बढ़ाई गई थी.

टैग्स