ब्रेकिंग
बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: पेड़ काटने पर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्याखेत में मिला किसान का खून से सना शव, भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या की आशंकाबिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: रात 8 बजे से 24 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, लागू होने जा रहा नया सिस्टममोतिहारी पुलिस पर बड़ा दाग...35 लाख वसूली के आरोप ! थाने में 72 घंटे क्यों रखा गया, तीन दिन बाद केस दर्ज करने के पीछे का क्या है खेल? जिम्मेदार पुलिस अफसरों पर अब तक नहीं हुआ एक्शन खुद को भरत तिवारी का भाई बताने वाला सिपाही निकला झूठा, चौकीदार के लिखित बयान से हुआ खुलासा; कोई पारिवारिक संबंध नहींबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: पेड़ काटने पर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्याखेत में मिला किसान का खून से सना शव, भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या की आशंकाबिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: रात 8 बजे से 24 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, लागू होने जा रहा नया सिस्टममोतिहारी पुलिस पर बड़ा दाग...35 लाख वसूली के आरोप ! थाने में 72 घंटे क्यों रखा गया, तीन दिन बाद केस दर्ज करने के पीछे का क्या है खेल? जिम्मेदार पुलिस अफसरों पर अब तक नहीं हुआ एक्शन खुद को भरत तिवारी का भाई बताने वाला सिपाही निकला झूठा, चौकीदार के लिखित बयान से हुआ खुलासा; कोई पारिवारिक संबंध नहीं

झारखंड : कोलियरी कार्यालय में 30- 40 की संख्या में केबल लुटेरों ने की बमबाजी, एक की मौत

DHANBAD : धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र के ईसीएल चापापुर कोलियरी में केबल लुटेरों का आतंक देखने को मिला है। यहां 30- 40 की संख्या में केबल लुटेरों ने बमबाजी कर दिया। इस दौ

झारखंड : कोलियरी कार्यालय में 30- 40 की संख्या में केबल लुटेरों ने की बमबाजी, एक की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DHANBAD : धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र के ईसीएल चापापुर कोलियरी में केबल लुटेरों का आतंक देखने को मिला है। यहां  30- 40 की संख्या में केबल लुटेरों ने बमबाजी कर दिया। इस दौरान कोलियरी आवासीय कॉलोनी में रहने वाले संजीव कुमार कोइरी (26) की मौत हो गई। मृतक माले नेता व इसीएल कर्मी काशीनाथ कोइरी का पुत्र था। 


दरअसल,  निरसा थाना क्षेत्र के ईसीएल चापापुर कोलियरी में केबल लुटेरों ने आक्रोशित कर्मियों एवं स्थानीय ग्रामीण ने शनिवार की सुबह कोलियरी प्रबंधक अजीत कुमार सिंह से धक्का मुक्की किया। ग्रामीणों का आरोप था कि प्रबंधन को देर तक सूचना करने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा। कोलियरी में किसी प्रकार का कोई सुरक्षाकर्मी भी मौजूद नहीं रहता है। निरसा के गोपालगंज स्थित नया थाना से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर घटनास्थल है। 


वहीं, काफी संख्या में ग्रामीणों ने कोलियरी का काम काज पूर्ण रूप से ठप कर दिया है। कोलियरी परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल के अलावे सीआईएसएफ की तैनाती कर दी गई है. इस कोलियरी में लगातार तीसरे दिन केबल लूट की घटना घटी है। बताया जाता है कि कोलियरी के सुरक्षाकर्मी काजल गोराई, नवनी बाउरी कार्यालय परिसर में कार्य कर रहे थे, तभी कोलियरी कार्यालय के पीछे की रास्ते से करीब 30- 40 की संख्या में बंदूक, पिस्टल, बम, तलवार से लैस अपराधी प्रवेश कर गया। 


हथियार के बल पर दोनों सुरक्षा कर्मियों को अपने कब्जे में ले लिया। हथियार के बल पर दोनों सुरक्षा कर्मी को बंधक बना लिया गया। जबरन उनसे स्टोर रूम का चाभी छीन लिया गया। इसके बाद अपराधियों ने करीब एक हजार मीटर केबल लूटकर ले भागा. लूटे गए केबल का मूल्य करीब दस लाख रुपया बताया जाता है। 


इधर, स्थानीय लोग शव को कोलियरी कार्यालय में रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सूचना पाकर विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, माले नेता उपेंद्र सिंह, जगदीश शर्मा, हरेंद्र सिंह, जनता मजदूर संघ कमल बनर्जी, झामुमो के इशाक बेग, प्रशांत हेंब्रम, मासस के अमित मुखर्जी सहित अन्य मौजूद हैं। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सूचना पाकर एसडीपीओ अमर कुमार पांडेय, थाना प्रभारी दिलीप यादव कैंप कर रहे हैं। एसडीपीओ पांडे ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।