ब्रेकिंग
NEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंजNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंज

झारखंड :बुढ़ा पहाड़ के जंगलों से पुलिस ने बरामद की 9 सिलेंडर बम, नक्सलियों ने कर रखी थी ये प्लानिंग

LATEHAR : झारखंड में नक्सलियों के नापाक मंसूबे को नाकाम करने की झारखंड पुलिस ने मुहिम छेड़ रखी है। पुलिस लगातार नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला र

झारखंड :बुढ़ा पहाड़ के जंगलों से पुलिस ने बरामद की 9 सिलेंडर बम, नक्सलियों ने कर रखी थी ये प्लानिंग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

LATEHAR : झारखंड में नक्सलियों के नापाक मंसूबे को नाकाम करने की झारखंड पुलिस ने मुहिम छेड़ रखी है। पुलिस  लगातार नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही है। इसी बीच अब  लातेहार जिला से एक बड़ी खबर सामने आई ह। यहां नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। 


मिली जानकारी के अनुसार, लातेहार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने बुढ़ा पहाड़ के लाटू जंगल में भारी संख्या में सिलेंडर बम छिपाकर रखे हैं। जिसके बाद इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआरपीएफ 218, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसके बाद सफलता हासिल करते हुए संयुक्त टीम ने लाटू जंगल से 9 सिलेंडर बम बरामद किया। मौके पर सर्च अभियान में शामिल पुलिस के बम निरोधक दस्तें ने सभी बम को डिफ्यूज किया। 


इधर,इस पूरे मामले में लातेहार एसपी अंजनी अंजन को ने बताया कि लातेहार जिले के बुढ़ा पहाड़ को नक्सलियों से मुक्त कर दिया गया है लेकिन उनके द्वारा जंगलों में छिपाकर रखे गए हथियार और बारूदी सुरंग अब भी वहां मौजूद है।  हालांकि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।