ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

झारखंड : बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो छात्रों की मौत; इलाके में मचा हडकंप

RANCHI : झारखंड में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की मौत नहीं होती है। इसी कड़ी

झारखंड : बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो छात्रों की मौत; इलाके में मचा हडकंप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI : झारखंड में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की मौत नहीं होती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर निकल कर सामने आया है। यहां सड़क हादसे में दो की मौत हो गई है। 


दरअसल, कोल्हान यूनिवर्सिटी स्थित चांपिया पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। जिसमें दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना के बाद  पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही दोनों मृतकों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। इस हादसे से दोनों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। 


वहीं, इस घटना में मृतकों की पहचान चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के ईचाकुटी गांव निवासी कुजीत कुमार जोंकों (17) और दूसरा टोंटो थाना क्षेत्र के बामियाबासा गांव निवासी लखन बारी (19) शामिल है। दोनों का सिर और कानपट्टी में गंभीर चोट आयी थी। परिजनों ने बताया कि- मृतक लखन बारी पढ़ाई के साथ-साथ कुरियर का काम भी करता था। वे दोनों दोस्त थे। इन दोनों मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तांबो स्थित बोदराबासा में किराए के मकान में रहकर टाटा कॉलेज चाईबासा में पढ़ाई करते थे और दोनों इंटरमीडिएट के छात्र थे। 


जानकारी के अनुसार, वे दोनों दोस्त तांबो से लखन बारी का गांव बामिया बासा बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में कोल्हान यूनिवर्सिटी के सामने चांपिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो इनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकरायी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों छात्रों सड़क पर गिर झाड़ी में जा गिरे। 


उधर, इस घटना के बाद राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। दोनों घायलों को सदर अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषत कर दिया।