ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

भूख और ठंड से परेशान महिला ने बेटे को बेचा, हेमंत के आदेश के बाद फिर मां के पास पहुंचा मासूम, CM की हो रही तारीफ

JAMSHEDPUR: भूख और ठंड से परेशान महिला ने अपने मासूम बच्चे को बेच दिया. इसकी जैसे ही जानकारी झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को लगी उन्होंने तुरंत कार्रवाई का निर्देश अधिकारी को द

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

JAMSHEDPUR:  भूख और ठंड से परेशान महिला ने अपने मासूम बच्चे को बेच दिया. इसकी जैसे ही जानकारी झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को लगी उन्होंने तुरंत कार्रवाई का निर्देश अधिकारी को दिया. जिसके बाद फिर से उस बच्चे को खोजकर मां के हवाले कर दिया गया. इस तुरंत कार्रवाई को लेकर सीएम हेमंत की जमकर सोशल मीडिया में तारीफ हो रही है.




2 हजार में दिया था बेच

बताया जा रहा है कि टाटानगर स्टेशन परिसर में एक महिला ने मंगलवार को अपने बच्चे को 2 हजार रुपए में इसलिए बेचा दिया था कि कहीं वह भूख और ठंड से मर ना जाए. जैसे ही इसकी जानकारी सीएम हेमंत सोरेन मीडिया के जरिए मिली. हेमंत ने तुरंत ट्वीट कर डीसी को तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया. अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चे को खोज निकाला और महिला को सौंप दिया गया. अधिकारी ने बरामद बच्चे और उसकी मां को फोटो ट्वीट करते हुए सीएम को इसकी जानकारी दी.

सीएम ने बच्चे की खाने पीने की व्यवस्था करने का दिया निर्देश

हेमंत ने बरामद बच्चे को कोई दिक्कत न ही और उसके खाने पीने को लेकर व्यवस्था करने का आदेश दिया. बताया जा रहा है कि टाटानगर जमशेदपुर स्टेशन के पास महिला भीख मांगकर गुजारा करती है. वह स्कूटी से आए लोगों को बच्चे को बेच दी थी. जब इसकी सूचना रेलकर्मियों को लगी तो उस महिला से पूछा तो महिला ने बताया कि अगर उसको नहीं बेचती तो वह बच्चा ठंड और भूख से मर जाता और ऐसे में वह अपने पास रखने से बेहतर बच्चे को बेचना समझी.