ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

20 सालों से बंद केबल कंपनी के ऑफिस में लगी आग, 9 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली है सुनवाई

JAMSHEDPUR: 20 सालों से बंद केबल कंपनी के जनरल ऑफिस में आज भयानक आग लग गई. इसमें कई महत्वपूर्व कागजात थे. इस बंद बड़ी कंपनी को लेकर 9 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

JAMSHEDPUR: 20 सालों से बंद केबल कंपनी के जनरल ऑफिस में आज भयानक आग लग गई. इसमें कई महत्वपूर्व कागजात थे. इस बंद बड़ी कंपनी को लेकर 9 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली थी. लेकिन इससे पहले ही आग लगने की घटना घटी है. यह ऑफिस जमशेदपुर के गोलमुरी के पास स्थिति है. 

लोगों ने साजिश के तहत आग लगाने कह रहे बात

स्थानीय और इसके कर्मी रहे लोगों का कहना है कि इस ऑफिस में एक साजिश के तहत आग लगाई गई हैं. क्योंकि 9 जनवरी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली थी. इससे पहले ही आग लगाकर कई महत्वपूर्ण फाइलों को जला दिया गया है. आग को बुझाने के लिए दमकल की 9 गाड़ियों को लगाया गया है.

ऑफिस में बिजली भी नहीं

इस घटना के बाद सवाल उठने लगा है कि इस बंद बड़ी ऑफिस में कोई रहता नहीं है और नहीं बिजली का कनेक्शन है तो आखिर यह आग कैसे लगी है. यह जांच का विषय हैं. बता दें कि शहर के बीचो बीच स्थित 20 साल से वीरान पड़ी केबल कंपनी 177 एकड़ में फैली हुई थी. यह कंपनी झारखंड के सीएम रह चुके रघुवर दास के जमशेदपुर स्थिति घर से कुछ ही दूरी पर है. बताया जा रहा है कि यहां के वोटर कई बार रघुवर को विधायक बनाए की कंपनी खुलेगी तो उनका परिवार चलेगा. लेकिन यह आजतक नहीं खुला. बंद कंपनी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है. कंपनी बंद होने से हजारों लोग बेरोजगार हैं.