ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

वज्रपात से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 5 लोग झुलसे

JAMTARA: वज्रपात से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. सभी मृतक एक ही परिवार के थे. 5 लोग झुलस गए हैं. सभी झुलसे लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना जामताड़ा ज

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

JAMTARA: वज्रपात से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. सभी मृतक एक ही परिवार के थे. 5 लोग झुलस गए हैं. सभी झुलसे लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना जामताड़ा जिले के फतेहपुर झिलुवा खैरबनी गांव की घटना है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह लोग घर में सोए हुए थे. इस दौरान ही आकाशीय बिजली घर पर गिर गया. जिससे यह घटना हुई. मरने वालों में सनातन टुडू, लखी टुडू और अंजली टुडू शामिल है. घर के कुछ सदस्य बाहर निकले हुए थे. जिससे वह बच गए. वही, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इस गाांव में अभी तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचे हैं. वही, गरीब परिवार प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहा है. क्योंकि जो घर का मुखिया थे उनकी इस घटना में मौत हो गई है. 

मौसम विभाग ने जारी किया है अलर्ट

झारखंड के कई जिलों में कई दिनों से रूक-रूककर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया है. विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से झारखंड के मौसम में परिवर्तन हुआ है. जिसके कारण कई जिलों में कही पर हल्की और कही पर तेज बारिश हो रही है. ठंड भी बढ़ गया है.