ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

इस बार भी जेल में मनेगी पूजा सिंघल की दिवाली, जमानत याचिका पर SC में इस दिन होगी सुनवाई

RANCHI: खूंटी मनी लॉन्ड्रिंग केस की आरोपी निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर आगामी 1 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। मामले की सुनव

इस बार भी जेल में मनेगी पूजा सिंघल की दिवाली, जमानत याचिका पर SC में इस दिन होगी सुनवाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: खूंटी मनी लॉन्ड्रिंग केस की आरोपी निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर आगामी 1 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। मामले की सुनवाई के दौरान ईडी ने कोर्ट को बताया कि इस मामले को लेकर कुछ लोगों से पूछताछ की गई है और जल्द ही कुछ अन्य लोगों को पूछताछ के लिए समन जारी किया जाएगा।


दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने 1 दिसंबर की तिथि सुनवाई के लिए निर्धारित कर दी। पिछली सुनवाई के दौरान पूजा सिंघल के वकील ने कोर्ट में बताया था कि इस मामले में अबतक सिर्फ चार लोगों की गवाही हुई है जबकि इस मामले में 43 गवाहों की गवाही होनी है। बता दें कि पूजा सिंघल ने बीमारी का हवाला देकर सुप्रीम कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है। कोर्ट ने पूजा सिंघल से उनकी मेडिकल रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। 


बता दें कि खूंटी में हुई मनरेगा घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में पिछले साल 6 मई को ईडी ने आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और उनके करीबियों के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। आरोप है कि IAS पूजा सिंघल ने मनरेगा घोटाला कर करोड़ों रुपए की संपति अर्जित की और घोटाले के ज़रिये अर्जित पैसों को कई जगह निवेश किया है।

टैग्स