ब्रेकिंग
NEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंजNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंज

जामताड़ा में वज्रपात से 4 की मौत, मृतकों में महिला और उसके 3 मासूम बच्चे शामिल

JAMTARA: झारखंड के जामताड़ा से बड़ी खबर आ रही है जहां वज्रपात की चपेट में आने से चार की मौत हो गयी है। मृतकों में 10 महीने का मासूम सहित तीन बच्चे शामिल है। वही एक महिला की भी

जामताड़ा में वज्रपात से 4 की मौत, मृतकों में महिला और उसके 3 मासूम बच्चे शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMTARA: झारखंड के जामताड़ा से बड़ी खबर आ रही है जहां वज्रपात की चपेट में आने से चार की मौत हो गयी है। मृतकों में 10 महीने का मासूम सहित तीन बच्चे शामिल है। वही एक महिला की भी मौत हो गयी है। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के चंदाडीह लखनपुर गांव का है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


बताया जाता है कि सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं जो एक तंबू लगाकर सड़क किनारे रह रहे थे। भारी बारिश के दौरान ठनका तंबू पर गिरा और महिला समेत चार की झूलसकर मौके पर मौत हो गयी। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। वही कुछ और लोगों के भी घायल होने की खबर हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतका पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले के कोटशिला की रहने वाली है।


कुछ दिन पहले ही पूरा परिवार जामताड़ा आया था ये लोग खानाबदोश जिन्दगी जीते है। आज यहां तो कल वहां इनकी जिन्दगी गुजरती है। इसी क्रम पूरे परिवार के साथ महिला चंदाडीह-लखनपुर गांव पहुंची थी जहां सड़क किनारे टेंट लगाकर सभी रह रहे थे उन्हें क्या मालूम की जामताड़ा में उनका यह अंतिम ठिकाना होगा। वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला और तीन मासूम बच्चों की मौत हो गयी। मृतकों में नेचा चौधरी, महिला के बेटे 11 वर्षीय अंकित चौधरी, 5 साल का बेटा गगन चौधरी और 10 महीने की मासूम बेटी इच्छा कुमारी शामिल है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।