ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

दर्दनाक हादसा: हाइवा-ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दोनों ड्राइवर की मौत

SERAIKELA: राज्य में सड़क हादसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन भीषण सड़क हादसा होते रहता है. एक बार फिर सरायकेला में भीषण सड़क हादसा देकहने को मिला. जिसमें दो लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा: हाइवा-ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, दोनों ड्राइवर की मौत
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

SERAIKELA: राज्य में सड़क हादसा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन भीषण सड़क हादसा होते रहता है. एक बार फिर सरायकेला में भीषण सड़क हादसा देकहने को मिला. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है यह हादसा सोमवार सुबह 4:30 बजे के लगभग हुआ है. तेज गति से आ रहे ट्रक और हाइवा के बीच सीधी टक्कर होने की वजह से यह हादसा हुआ. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ी के परखच्चे उड़ गए.


मिली जानकारी के मुताबिकर सोमवार सुबह सुबह 4:30 बजे कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में BSNL एक्सचेंज के पास कांड्रा से चौका और चौका से कांड्रा की तरफ जा रहे हाइवा और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर की मौत हो गई. इस भीषण सड़क हादसे में मृत हाइवा ड्राइवर की पहचान ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत काठगोड़ा निवासी 40 साल के रामदास कर्मकार और ट्रक चालक की पहचान नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर के 38 साल के विजय महतो के रूप में की गई है. 


घटना के बाद लगभग 3 घंटे तक दोनों वाहन चालकों के शव गाड़ियों में फंसे रहे. जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस के मदद से क्रेन और JCB के जरिए से अलग हटाकर निकाला गया. पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

टैग्स