ब्रेकिंग
घर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचनाघर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलबिहार के वरिष्ठ IAS अधिकारी सी. के. अनिल को शीर्ष वेतनमान में प्रोन्नति, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हत्यारिन बनीं सौतेली मां: मामूली विवाद को लेकर 12 साल के बच्चे को मार डाला, इलाके में सनसनी

PALAMU: झारखंड के पलामू में एक सौतेली मां की करतूत सामने आई है। उसने सौतन के 12 साल के बेटे की निर्मम हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है वही शव को पोस्टमार

हत्यारिन बनीं सौतेली मां: मामूली विवाद को लेकर 12 साल के बच्चे को मार डाला, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PALAMU: झारखंड के पलामू में एक सौतेली मां की करतूत सामने आई है। उसने सौतन के 12 साल के बेटे की निर्मम हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है।


घटना छतरपुर थाना क्षेत्र के मनहो गांव का है जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। बताया जाता है कि पहली पत्नी की मौत के बाद  लालमोहन यादव ने कुछ साल पहले दूसरी शादी की थी। लालमोहन को पहली पत्नी से दो बेटे और दूसरी पत्नी से दो बेटियां हैं। लालमोहन की दूसरी पत्नी काजल का सौतेले बेटों से किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। 


इस दौरान सौतेली मां काजल ने 12 साल के विवेक को पहले लोहे के रॉड से पीट दिया फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। घटना की सूचना विवेक के छोटे भाई ने आस-पास के लोगों को दी। 


जिसके बाद लोगों ने पुलिस को इन्फॉर्म किया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काजल देवी को गिरफ्तार कर विवेक के छोटे भाई से घटना की जानकारी ली। छतरपुर थाना पुलिस ने सौतेली मां से पूछताछ की जिसके बाद उसके बताये ठिकाने पर जाकर पुलिस ने शव की खोजबीन की। 


पुलिस को मौके से शव को बरामद कर लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही सौतेली मां को गिरफ्तार कर लिया गया है उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। सौतेली मां की इस करतूत से इलाके के लोग भी हैरान हैं।   

टैग्स