ब्रेकिंग
Bihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीBihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारी

गुमला में सेफ्टी टैंक बना मौत का कुआं, खेलते-खेलते दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत

गुमला के लोंगा गांव में निर्माणाधीन पानी से भरे सेफ्टी टैंक में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

झारखंड न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Gumla News: झारखंड के गुमला जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। भरनो थाना क्षेत्र के लोंगा गांव में निर्माणाधीन सेफ्टी टैंक में पानी भरा था। इसी के पास खेलते समय दो बच्चे अचानक टैंक में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया।


पानी से लबालब भरे सेफ्टी टैंक में गिरे बच्चे

जानकारी के अनुसार, लोंगा गांव निवासी असलम अंसारी का 9 वर्षीय बेटा अरमान अंसारी और मीनारूल अंसारी का 5 वर्षीय पुत्र जैद अंसारी शनिवार शाम अपने घर के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते दोनों बच्चे निर्माणाधीन सेफ्टी टैंक के पास पहुंच गए। इसी दौरान दोनों अचानक पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। टैंक में पानी अधिक होने के कारण दोनों बच्चे उसमें डूब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।


लगातार बारिश के कारण टैंक में भर गया था पानी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही सेफ्टी टैंक के निर्माण के लिए गड्ढा खोदा गया था। इसके बाद उसमें ईंट की जोड़ाई का काम होना था, लेकिन लगातार बारिश के कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका। बारिश का पानी जमा होने से निर्माणाधीन टैंक पूरी तरह पानी से भर गया था। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण यह गड्ढा बच्चों के लिए बेहद खतरनाक साबित हुआ।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

दोनों बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही भरनो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और निर्माणाधीन सेफ्टी टैंक की सुरक्षा को लेकर क्या इंतजाम किए गए थे, इसकी भी जांच की जा रही है। घटना के बाद मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।

टैग्स