ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

दबंग प्रेमिका ने प्रेमी को कराया अगवा, परिजनों ने कहा- खतरनाक है वह मार डालेगी

GUMLA: प्रेमिका ने मिलने के लिए प्रेमी को घर बुलाया और उसके बाद उसको अगवा करा दिया. प्रेमी को अब तक कोई पता नहीं चल पा रहा है. युवक के परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई है. कहा कि प्र

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

GUMLA: प्रेमिका ने मिलने के लिए प्रेमी को घर बुलाया और उसके बाद उसको अगवा करा दिया. प्रेमी को अब तक कोई पता नहीं चल पा रहा है. युवक के परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई है. कहा कि प्रेमिका बेटे को मरवा देगी. यह मामला गुमला का है. 

भाई को दी सूचना

जब युवक घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन होने लगी. युवक के पिता उदित ने बताया कि भतीजे दीपक महतो को फोन किया और बेटे ने बताया कि उसकी प्रेमिका ने उसे अगवा करा लिया है और वो उसकी हत्या करा देगी. जब लड़की के घर हमलोग पहुंचे तो लड़की अपने घर पर नहीं थी. लड़की की मां ने फोन कर जानकारी दी कि उनकी बेटी रिश्ते के मामा करमचंद्र उरांव के घर खरका में है. वहां जाने के बाद भी वह नहीं मिली. 

कई सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग

बताया जा रहा है कि युवक कुश महतो का बसुआ गांव की रहने वाली एक लड़की के साथ पांच सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस दौरान दोनों एक दूसरे के घर आते जाते थे. अगवा होने के दिन भी युवक ने रात में खाना खाने के बाद कहा था कि वह तुरंत आ रहा है. लेकिन वह नहीं आया. बाद में उसने चचेरे भाई के नंबर पर कॉल कर बताया कि प्रेमिका ने उसको अगवा करा ली है.