ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलना पड़ा भारी, गांव वालों ने मंदिर में करा दी शादी; Instagram पर हुआ था प्यार

BOKARO: रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद गांव वालों ने दोनों प्रेमी युगल की मंदिर में शादी करा दी। दोनों को एक दूसरे से

रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलना पड़ा भारी, गांव वालों ने मंदिर में करा दी शादी; Instagram पर हुआ था प्यार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BOKARO: रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद गांव वालों ने दोनों प्रेमी युगल की मंदिर में शादी करा दी। दोनों को एक दूसरे से सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर प्यार हुआ था। मामला नावाडीह के उपरघाट का है।


जानकारी के मुताबिक, विष्णुगढ़ के केंदुवाडीह टोला निवासी युवक और नावाडीह के उपरघाट निवासी लड़की के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई थी। बातों का सिलसिला आगे बढ़ा तो बात प्यार तक पहुंच गई। इसके बाद मिलने के लिए दोनों की बेकरारी बढ़ गई। फिर क्या था युवक युवती के बताए पते पर पहुंच गया और रात के अंधेरे में दोनों जब मुलाकात कर रहे थे, तभी इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई।


ग्रामीणों ने दोनों प्रेमी युगल क रंगेहाथ धर दबोचा और इसके बाद प्रेमी जोड़े को पकड़कर उनसे पूछताछ की तो युवक-युवती ने बताया कि वे एक दूसरे से प्यार करते हैं। इंस्टाग्राम पर दोनों की बातचीत होती थी और बाद में दोस्ती और फिर प्यार हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रेमी जोड़े के परिजनों को दी और सभी की सहमति से हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी करा दी गई।

टैग्स