ब्रेकिंग
मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशीली दवाओं का कारोबार... पुलिस ने की छापेमारी, भारी मात्रा में प्रतिबंधित टैबलेट बरामदजमुई में एनकाउंटर: छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने खदेड़कर मारी गोली, एक्शन से हड़कंपराज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, UP की 10 और उत्तराखंड की एक सीट के लिए इस दिन होगी वोटिंगBihar EOU Raid: भवन निर्माण विभाग में धनकुबेर इंजीनियरों की लंबी लिस्ट ! GM कमलेश के बाद एक S.E. की संपत्ति चर्चा में, 'पत्नी' के नाम पर करोड़ों की 'प्रॉपर्टी' छुपा कर बैठे हैं... Bihar Crime News: स्कूल जा रही दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला, वारदात के बाद अज्ञात बाइक सवार फरारमेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा था नशीली दवाओं का कारोबार... पुलिस ने की छापेमारी, भारी मात्रा में प्रतिबंधित टैबलेट बरामदजमुई में एनकाउंटर: छात्रा को बैड टच करने वाले आरोपी को पुलिस ने खदेड़कर मारी गोली, एक्शन से हड़कंपराज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, UP की 10 और उत्तराखंड की एक सीट के लिए इस दिन होगी वोटिंगBihar EOU Raid: भवन निर्माण विभाग में धनकुबेर इंजीनियरों की लंबी लिस्ट ! GM कमलेश के बाद एक S.E. की संपत्ति चर्चा में, 'पत्नी' के नाम पर करोड़ों की 'प्रॉपर्टी' छुपा कर बैठे हैं... Bihar Crime News: स्कूल जा रही दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला, वारदात के बाद अज्ञात बाइक सवार फरार

घूसखोर दारोगा गिरफ्तार, 15 हजार कैश लेते ACB ने दबोचा

RAMGADH: Anti Corruption Bureau (ACB) की लगातार कार्रवाई के बावजूद घूसखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार एक दारोगा एसीबी के हत्थे चढ़ गया है। गिरफ्त

घूसखोर दारोगा गिरफ्तार, 15 हजार कैश लेते ACB ने दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RAMGADH: Anti Corruption Bureau (ACB) की लगातार कार्रवाई के बावजूद घूसखोर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार एक दारोगा एसीबी के हत्थे चढ़ गया है। गिरफ्तार दारोगा मनीष कुमार रामगढ़ के गोला थाने में तैनात था। जो कुम्हारदगा निवासी सहदेव महतो से केस डायरी में मदद के नाम पर 15 हजार रूपये बतौर घूस की मांग कर रहा था। 


पीड़ित घूस देने के लिए तैयार नहीं था उधर दारोगा बिना घूस लिए काम करने को राजी नहीं था। दारोगा मनीष की करतूत से परेशान होकर सहदेव ने एसीबी से शिकायत की। जिसके बाद एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन कराया। 


सत्यापन में घूस मांगे जाने की बात सही पायी गयी। जिसके बाद एसीबी की टीम ने छापेमारी की और सब इंस्पेक्टर मनीष को रंगेहाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। घूसखोर दारोगा मनीष को एसीबी अपने साथ हजारीबाग ले गयी है जहां पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।