ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

घर में सो रहे लोगों को चोरों ने किया बेहोश, फिर लाखों का सामान लूट हुए फरार; पुलिस जांच में जुटी

PAKUD: झारखंड में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. ताजा मामला राज्य के पाकुड़ जिले का है जहां चोरों ने एक मकान में घुसकर परिवार के सदस्यों को केमिकल स्प्रे से बेहोश कर दिया. उसके बाद घर में रखे नगदी

घर में सो रहे लोगों को चोरों ने किया बेहोश, फिर लाखों का सामान लूट हुए फरार; पुलिस जांच में जुटी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PAKUD: झारखंड में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. ताजा मामला राज्य के पाकुड़ जिले का है जहां चोरों ने एक मकान में घुसकर परिवार के सदस्यों को केमिकल स्प्रे से बेहोश कर दिया. उसके बाद घर में रखे नगदी, जेवर, बर्तन सहित लाखों के समान ले फरार हो गए. जब परिवार के लोगों को होश आया तो देखा सारा सामान बिखरा पड़ा है. जिसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पुलिस पहुँच मामले की छानबीन में जुट गई है.


यह घटना जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के चेंगाडांगा गांव की है. जानकारी के अनुसार दोस मोहम्मद अपने परिवार के साथ बीती रात घर मे सोया था और देर रात अज्ञात चोर दरवाजा का ताला तोड़कर घर में घुस गए. परिवार के लोगों पर कैमिकल स्प्रे डालकर बेहोश कर दिया. फिर आराम से चोर अलमीरा, बॉक्स आदि तोड़कर नगद रुपये, मोबाइल, सोना और चांदी के जेवर, कांसा पीतल के बर्तन सहित कई सामान लेकर चलते बने. जब परिवार के लोगों को होश आया तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. 


इस मामले में पुलिस अवर निरीक्षक पप्पु चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों का बयान दर्ज किया गया है. मामले में प्राथमिकी की जाएगी. उन्होंने बताया कि चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

टैग्स