ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

2 नाबालिग बहनों के साथ रेप, आरोपियों ने 6 घंटे तक बनाए रखा बंधक

GARHWA: झारखंड में रेप और गैंगरेप की लगातार घटनाएं सामने आ रही है. एक बार फिर बंधक बनाकर दो नाबालिग बहनों के साथ रेप करने की घटना सामने

2 नाबालिग बहनों के साथ रेप, आरोपियों ने 6 घंटे तक बनाए रखा बंधक
Manish Kumar
2 मिनट

GARHWA: झारखंड में रेप और गैंगरेप की लगातार घटनाएं सामने आ रही है. एक बार फिर बंधक बनाकर दो नाबालिग बहनों के साथ रेप करने की घटना सामने आई है. इस घटना को दो युवकों ने अंजाम दिया है. यह घटना रंका थाना क्षेत्र की है. 

साग तोड़ने गई थी दोनों बहनें

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों चचेरी बहनें साग तोड़ने के लिए अपने खेत गई थी. इस दौरान ही दोनों को दो युवकों ने अगवा कर लिया और पूरेगाड़ा जंगल ले जाकर दोनों के साथ रेप किया. 6 घंटे तक दोनों को बंधक बनाए रखा. घटना की जानकारी किसी को देने पर जाने से मारने की धमकी भी दी. दोनों युवकों ने कहा कि पूरे परिवार को खत्म कर देंगे. 


दोनों आरोपी गिरफ्तार

किसी तरह से दोनों लड़की घर पहुंची और अपने परिजनों को इसके बारे में सूचना दी. दोनों के परिजन थाना गए और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी अमीर हसन चैनपुर थाना के बोडी गांव का और मुमताज अंसारी रंका थाना क्षेत्र के मानपुर गांव का रहने वाला है. दोनों पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल कराया है. 

टैग्स