ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया नहीं और रिपोर्ट आ गई पॉजिटिव, परेशान शख्स बोला..करेंगे केस

RANCHI: एक शख्स की बिना सैंपल दिए ही कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई है. जिसके बाद वह हैरान और परेशान हैं. उसको बीडीओ ने कॉल कर जानकारी दी की आपकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. यह हैरान करने

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: एक शख्स की बिना सैंपल दिए ही कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई है. जिसके बाद वह हैरान और परेशान हैं. उसको बीडीओ ने कॉल कर जानकारी दी की आपकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. यह हैरान करने वाला मामला गढ़वा जिले के खरौंधी का है. 

खरौंधी प्रखंड प्रमुख धर्मराज पासवान ने बताया कि शनिवार सुबह बीडीओ ने फोन कर बताया कि वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. लेकिन हमने तो सैंपल दिया ही नहीं था. ऐसे में रिपोर्ट कैसे आ गई है. धर्मराज ने कहा कि खरौंदी प्रखंड के कर्मियों और बैंककर्मियों का सैंपल लिया जा रहा था. उसने भी फॉर्म भरा था, लेकिन वह किसी काम से बाहर चला गया. इसके बारे में वह जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश सिंह को दी और अगले दिन आकर सैंपल देने की बात कहकर गढ़वा चले गए थे. 

 केस दर्ज कराएंगे

धर्मराज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में लूट मची है. बिना जांच का ही किसी को भी कोरोना पॉजिटिव बता दिया जा रहा है. इसको लेकर वह स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे. लेकिन वही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी दावा किया है कि धर्मराज सैंपल दिए थे और वह पॉजिटिव है. 


टैग्स