ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसादोरंगी नीति : 'मांझी' की नजर में अवैध रिवाल्वर रखने वाला भरत तिवारी आदतन अपराधी, उठे गंभीर सवाल- केंद्रीय मंत्री का सबसे खास 'सलाहकार' पर संगीन केसों की लंबी फेहरिस्त....क्या वो साधु हैं ? गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजरबिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसादोरंगी नीति : 'मांझी' की नजर में अवैध रिवाल्वर रखने वाला भरत तिवारी आदतन अपराधी, उठे गंभीर सवाल- केंद्रीय मंत्री का सबसे खास 'सलाहकार' पर संगीन केसों की लंबी फेहरिस्त....क्या वो साधु हैं ? गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट: 75 साल के बुजुर्ग समेत पांच लोग गिरफ्तार, संचालक और मकान मालिक पर भी केसशराब के नशे में युवक ने तीन मंजिला इमारत से लगाई छलांग, मौके पर हुई मौत; भाई बोला- पड़ोसन से चल रहा था चक्करट्रांसफर -पोस्टिंग के लिए बोली...करप्शन पर USP बचाने की बड़ी चुनौती ! परिवहन विभाग में दागियों की सेटिंग, आरोपी सरकारी सेवक मालदार जिला लेने को बेताब...सरकार की है सख्त नजर

Road Accident: भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत, बाइक सवार नशेड़ी युवक ने कई लोगों को रौंदा

Road Accident: सिमडेगा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सभी लोग सड़क किनारे खड़े थे, तभी नशे में धुत बाइक सवार ने एक के बाद एक कई लोगों को रौंद डाला। जिसके बाद

Road Accident: भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत, बाइक सवार नशेड़ी युवक ने कई लोगों को रौंदा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident: सिमडेगा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सभी लोग सड़क किनारे खड़े थे, तभी नशे में धुत बाइक सवार ने एक के बाद एक कई लोगों को रौंद डाला। जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है।


जानकारी के मुताबिक, बोलबा थाना क्षेत्र के मालसाडा वन दुर्गा के पास यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि कर्रामुंडा बिरंगा टोली निवासी गुलशन कुमार और कोमल डुंगडुंग सड़क के किनारे खड़े थे, तभी ओडिशा के टांगरगांव निवासी प्रिंस लकड़ा और विशाल डुंगडुंग शराब के नशे में धुत होकर वहां पहुंचे और सड़क किनारे खड़े दोनों लोगों को रौंद डाला।


इस हादसे के बाद बाइक सवार दोनों युवक भी सड़क पर जा गिरे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को गंभीर हालत मे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन मे जुट गई है।