ब्रेकिंग
पटना में सुबह-सुबह मर्डर से सनसनी! बाइक से घर से निकला 19 साल का रोशन, सिर में गोली मारकर हत्या; मौके से पिस्टल बरामद✦बाजार समिति गेट के सामने ठेले पर मिला अधेड़ का शव, मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की मेहंदी में मां नीलम देवी ने मचाया धमाल, 'मेहंदी लगा के रखना' पर झूमी; VIDEO हो रहा वायरल... ✦पटना यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में 2800 रुपये देकर भी थाली में मिल रहे कीड़े! फीस बढ़ी, लेकिन खाने की गुणवत्ता नहीं; छात्राओं ने खोली मेस की पोल...✦बिहार में गंगा के ऊपर बनेगा 7 KM लंबा रोपवे, पटना से सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर तक हवा में होगा सफर; 20 पर्यटन स्थलों को मिलेगी सौगात✦ पटना में सुबह-सुबह मर्डर से सनसनी! बाइक से घर से निकला 19 साल का रोशन, सिर में गोली मारकर हत्या; मौके से पिस्टल बरामद✦बाजार समिति गेट के सामने ठेले पर मिला अधेड़ का शव, मौत की वजह तलाशने में जुटी पुलिस✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की मेहंदी में मां नीलम देवी ने मचाया धमाल, 'मेहंदी लगा के रखना' पर झूमी; VIDEO हो रहा वायरल... ✦पटना यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में 2800 रुपये देकर भी थाली में मिल रहे कीड़े! फीस बढ़ी, लेकिन खाने की गुणवत्ता नहीं; छात्राओं ने खोली मेस की पोल...✦बिहार में गंगा के ऊपर बनेगा 7 KM लंबा रोपवे, पटना से सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर तक हवा में होगा सफर; 20 पर्यटन स्थलों को मिलेगी सौगात

एक साथ 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, बुके और अंगवस्त्र देकर 10 लाख के इनामी का किया गया स्वागत

RANCHI: झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आज एक साथ 5 बड़े माओवादियों ने सरेंडर किया है। 10 लाख के ईनामी नक्सलियों के हथियार डालने क

एक साथ 5 नक्सलियों ने किया सरेंडर, बुके और अंगवस्त्र देकर 10 लाख के इनामी का किया गया स्वागत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में  नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में आज एक साथ 5 बड़े माओवादियों ने सरेंडर किया है। 10  लाख के ईनामी नक्सलियों के हथियार डालने के बाद CRPF IG और अभियान आईजी ने फूलों का गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।


अभियान आईजी अमोल होमकर के कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। झारखंड में लाल आतंक के खौफ को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। चतरा, लातेहार, गया के माओवादियों के गढ़ में लगातार सुरक्षा बलों पर कार्रवाई की जा रही है। इस क्षेत्र में लगभग माओवादी खात्मे की ओर है। सुरक्षा बलों के चलाए जा रहे सर्च अभियान के डर से पांच माओवादी ने एक साथ आत्मसमर्पण कर दिया है। 


उन्होंने बताया कि नए साल में चार से अधिक मुठभेड़ हुआ। इस मुठभेड़ में सैक सदस्य समेत जोनल कमांडर को मार गिराया गया है। साथ ही रिजनल कमांडर इंदल गंझू ने सरेडर किया है। पांचों नक्सलियों पर 10 लाख रूपये का  इनाम घोषित था। इनके सरेंडर करने से माओवादियों की कमर टूट गयी है। आत्मसमर्पण के बाद इनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और नक्सली उपयोग में आने वाले सामन बरामद किया गया है।


सरेंडर करने वाले अमरजीत यादव पर झारखंड और बिहार के विभिन्न थाना में 81 से अधिक मामले दर्ज है। जबकि सहदेव यादव पर 53 मामले गया,औरंगाबाद बिहार और चतरा झारखंड में दर्ज है। वही नीरू यादव पर 60 , संतोष भुइयां पर 27 और अशोक बैगा पर 2  मामले दर्ज हैं। इनके सरेंडर के बाद गया, औरंगाबाद और चतरा में नक्सलवाद का खात्मा हो चुका है।

टैग्स