ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

ED दफ्तर पहुंचे साहिबगंज DC, 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में पूछताछ जारी

SAHEBGANJ: साहिबगंज में एक हजार करोड़ के खनन घोटाला मामले की जांच ईडी कर रही है। साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव को ईडी ने समन भेजा था। आज इसी मामले में साहिबगंज डीसी रांची स्थ

ED दफ्तर पहुंचे साहिबगंज DC, 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में पूछताछ जारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHEBGANJ: साहिबगंज में एक हजार करोड़ के खनन घोटाला मामले की जांच ईडी कर रही है। साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव को ईडी ने समन भेजा था। आज इसी मामले में साहिबगंज डीसी रांची स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।


बता दें कि एक हजार करोड़ के अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने तलब किया था। दरअसल ईडी की जांच में यह पाया गया कि अवैध खनन मामले में मुख्य आरोपी पंकज मिश्रा फोन के जरिये कई वरीय अधिकारियों के संपर्क में था। इस दौरान साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव से भी उनकी बातचीत हुई थी। जांच में ईडी ने पाया कि साहिबगंज में अवैध खनन 2022-22 के बीच हुआ था। 


बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के संरक्षण में हुए इस अवैध खनन में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की भी संलिप्तता पायी गयी है। इस दौरान साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव थे। साहिबगंज अवैध खनन मामले में मुख्य आरोपी पंकज मिश्रा और उसके सहयोगी बच्चू यादव के खिलाफ ईसीआईआर दर्ज किया था। इस दौरान डीएमओ विभूति कुमार से पहले ही पूछताछ की जा चुकी है। पूछताछ के क्रम में विभूति ने ईडी को बताया कि अवैध खनन की राशि का एक हिस्सा पूजा सिंघल के सीए सुमन को दिया गया था। 


इस मामले में ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन से भी पूछताछ की थी। तब उन्होंने ईडी को बताया था कि पंकज मिश्रा के संरक्षण में अवैध खनन होने की जानकारी उन्हें नहीं थी। यदि अवैध खनन हुआ है तो कार्रवाई होनी चाहिए। गौरतलब है कि मार्च 2022 में साहिबगंज से मनिहारी घाट जा रही नाव में कई गाड़ियां ओवरलोडिंग की वजह से डूब गई थी। उस मामले में डीसी रामनिवास यादव ने तत्कालीन दुमका कमिश्नर चंद्रमोहन कश्यप को रिपोर्ट सौंपी थी। लेकिन इस रिपोर्ट में कई खामियां पायी गयी जिसके बाद कमिश्नर ने डीसी से दोबारा रिपोर्ट मांगी। यह मामला भी अवैध खनन व परिवहन से जुड़ा था। अवैध खनन के मामले में साहिबगंज डीसी से पूछताछ की जा रही है।

टैग्स