ब्रेकिंग
पुष्कर मेले में छाई 2 फीट की भैंस पिंकी, मालिक ने रखी 1 करोड़ रुपये कीमत, देखने के लिए उमड़ी भीड़✦देव दीपावली पर बक्सर के रामरेखा घाट पर भव्य गंगा महाआरती, राजकुमार चौबे बोले- राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो बक्सर की पहचान✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, जाम में फंसे मंत्री रामकृपाल यादव, खेत के रास्ते शादी समारोह में पहुंचे✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, डिफेंडर कार से बारात लेकर पहुंचे दूल्हा ऋषिकेश, जयमाल की तैयारी✦फर्जी दारोगा बनकर 3 शादियां करने वाला ठग गिरफ्तार, एक्साइज गाड़ी दिलाने के नाम पर 10.50 लाख की ठगी✦पुष्कर मेले में छाई 2 फीट की भैंस पिंकी, मालिक ने रखी 1 करोड़ रुपये कीमत, देखने के लिए उमड़ी भीड़✦देव दीपावली पर बक्सर के रामरेखा घाट पर भव्य गंगा महाआरती, राजकुमार चौबे बोले- राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो बक्सर की पहचान✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, जाम में फंसे मंत्री रामकृपाल यादव, खेत के रास्ते शादी समारोह में पहुंचे✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, डिफेंडर कार से बारात लेकर पहुंचे दूल्हा ऋषिकेश, जयमाल की तैयारी✦फर्जी दारोगा बनकर 3 शादियां करने वाला ठग गिरफ्तार, एक्साइज गाड़ी दिलाने के नाम पर 10.50 लाख की ठगी

दुमका में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा, लोकल पुलिस की मदद से कोलकाता एसटीएफ ने महिला समेत 6 लोगों को दबोचा

DESK: झारखंड के दुमका जिले में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ है। एक महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही अर्धनिर्मित हथियार के साथ उपकरण भी बरामद किया गया है। को

दुमका में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ खुलासा, लोकल पुलिस की मदद से कोलकाता एसटीएफ ने महिला समेत 6 लोगों को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: झारखंड के दुमका जिले में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ है। एक महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही अर्धनिर्मित हथियार के साथ उपकरण भी बरामद किया गया है। कोलकाता एसटीएफ ने दुमका पुलिस की मदद से यह कार्रवाई की है।


कोलकाता से आई एसटीएफ की 15 सदस्यीय टीम ने लोकल पुलिस की मदद से दुमका में छापेमारी की। मिली सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सरुवा गांव के एक मकान में छापेमारी की गयी। जहां हथियार बनाने का काम किया जा रहा था। मौके से महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वही सात एमएम की 25 निर्मित पिस्टल के अलावे भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार के साथ गन बनाने वाली मशीन को भी बरामद किया गया। 


बताया जाता है कि कोलकाता टास्क फोर्स ने पिस्टल के साथ एक शख्स राजेन्द्र प्रसाद उर्फ मकबूल हुसैन को गिरफ्तार किया था। जब उससे पूछताछ की गयी तब इस बात का खुलासा हुआ कि दुमका में इसके तार जुड़े हैं। फिर क्या था गिरफ्तार मकबूल की निशानदेही पर कोलकाता एसटीएफ ने दुमका पुलिस की मदद से छापेमारी की। जिसके बाद मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ। दुमका पुलिस और कोलकाता एसटीएफ इसे बड़ी कामयाबी मान रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।