ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

दूल्हे का खुला ऐसा राज, दुल्हन ने बीच रास्ते से लौटाई बारात, कारण जानकर हैरान हो जाएंगे

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची से एक अजीब मामला सामने आया है जहां दुल्हन ने निकाह के लिए आ रही बारात को बीच रास्ते से ही लौटा दिया. दरअसल, शादी के दिन दुल्हन को पता चला कि जिससे उसकी शादी हो रही व

दूल्हे का खुला ऐसा राज, दुल्हन ने बीच रास्ते से लौटाई बारात, कारण जानकर हैरान हो जाएंगे
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची से एक अजीब मामला सामने आया है जहां दुल्हन ने निकाह के लिए आ रही बारात को बीच रास्ते से ही लौटा दिया. दरअसल, शादी के दिन दुल्हन को पता चला कि जिससे उसकी शादी हो रही वह पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है. इसके बाद दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया. और बारात को लौटा दिया.


यह मामला रांची के  डोरंडा के मनिटोला का है. जहां यहां रहने वाली युवती की शादी डालटंगज के पठान मुहल्ला निवासी हलीम खान के पुत्र असगर खान से तय हुई थी. जब शादी तय हुई थी तब असगर अपने दोस्तों के साथ आया था और बोला कि वे उसके भाई है. शादी के लिए 26 मई की तिथि तय हुई. 25 मई को मनिटोला के लोगों को इसकी जानकारी मिली. जब तफ्तीश की तो पता चला कि दूल्हा असगर ठग है.


जब लड़की के भाई ने लड़के बारे में पता किया तो जांच में चौकाने वाली बातें सामने आयीं. लड़का पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है. और तो और कई मामले में जेल भी जा चुका है. इसके बाद लड़की और उसके घर वालों ने शुक्रवार को लोहरदागा के कुड़ू तक पहुंची बारात को रास्ते से ही लौटा दी.


टैग्स