ब्रेकिंग
देश में बढ़ती महंगाई पर भड़के तेजस्वी यादव, NDA सरकार पर लगाए यह आरोपBihar Sports News: पटना जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक सेवानिवृत, विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजननिगरानी की गिरफ्त में आया पटना का घूसखोर हेडमास्टर, 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट1500 रुपये घूस लेने के मामले में राजस्व कर्मचारी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजाबिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजरदेश में बढ़ती महंगाई पर भड़के तेजस्वी यादव, NDA सरकार पर लगाए यह आरोपBihar Sports News: पटना जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक सेवानिवृत, विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजननिगरानी की गिरफ्त में आया पटना का घूसखोर हेडमास्टर, 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट1500 रुपये घूस लेने के मामले में राजस्व कर्मचारी दोषी करार, निगरानी कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजाबिहार के 10 नवनिर्वाचित MLC का शपथ ग्रहण कल, पवन सिंह और निशांत कुमार पर रहेगी सबकी नजर

दुल्हन को शादी से पहले देखने की मांग पर जमकर चले लाठी - डंडे, आधा दर्जन लोग घायल

RANCHI : शादी का रिश्ता सबसे अहम और पवित्र माना जाता है। लेकिन,जब इस रिश्ते को लेकर भी लड़ाई - झगड़ा शुरू हो जाए तो फिर मामला कुछ और ही बन जाता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला

दुल्हन को शादी से पहले देखने की मांग पर जमकर चले लाठी - डंडे, आधा दर्जन लोग घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

RANCHI :  शादी का रिश्ता सबसे अहम और पवित्र माना जाता है। लेकिन,जब इस रिश्ते को लेकर भी लड़ाई - झगड़ा शुरू हो जाए तो फिर मामला कुछ और ही बन जाता है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कोडरमा में चंदवारा प्रखंड से निकल सामने आ रहा है। जहां एक शादी में दुल्हन को दिखाने को लेकर इतना विवाद हुआ की दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। 


दरअसल , तिलैया डैम ओपी क्षेत्र के पिपराडीह में बुएक घर में विवाह को लेकर की गयी तैयारी धरी रह गयी। तय कार्यक्रम के तहत यहां बारात तो आयी, पर दुल्हन को पहले देखने की बात को लेकर शुरू हुए मामूली विवाद ने ऐसा रूप लिया कि पूरा आयोजन स्थल रणक्षेत्र में बदल गया़ बाराती व सराती दोनों पक्ष में जम कर मारपीट हुई़. यही नहीं, पथराव के साथ तोड़फोड़ होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि शादी की रस्मों को रोक कर सभी आपस में उलझ गये। हालांकि, बाद में मामले में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। 


बताया जा रहा है कि, पिपराडीह निवासी सिकंदर मियां ने अपनी बेटी 21 वर्षीय रूबी खातून की शादी भादोडीह झुमरीतिलैया निवासी मो रफीक के पुत्र मो सोनी से तय की थी। तय कार्यक्रम के तहत निकाह होना था। बारात रात करीब 12 बजे पिपराडीह पहुंची।  यहां नाश्ता के बाद बाराती पक्ष से कुछ युवकों ने पहले दुल्हन को देखने जाने की बात कही। दुल्हन कमरे में थी। 


ऐसे में सराती पक्ष द्वारा रोके जाने पर हल्की नोकझोंक हुई। इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया। बताया जाता है कि इसके बाद खाना कम पड़ जाने की बात को लेकर भी विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि विवाद मारपीट, पथराव में तब्दील हो गया। देखते ही देखते खाने-पीने के लिए लगायी गयी करीब 75 कुर्सी, 10 टेबल सहित अन्य सामान सहित एक बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। 


आपको बताते चलें कि, पूरे विवाद में दुल्हन सहित आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। इस पूरे मामले को लेकर  तिलैया डैम ओपी पुलिस ने कुछ को हिरासत में ले रखा था, लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने किसी तरह समझौता कर विवाद को सलटाया। इसके बाद विवाह के शेष रस्मों को पूरा करने की तैयारी चल रही थी।