ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

बेखौफ अपराधी! दो नाबालिगों से सात युवकों ने किया गैंगरेप, आरोपियों को पकड़ने गयी पुलिस पर हमला

GUMLA: झारखंड के गुमला के एक गांव में शादी समारोह से पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो बच्चियों को अगवा कर सात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. जहां 12 साल की बच्ची से दो और

बेखौफ अपराधी! दो नाबालिगों से सात युवकों ने किया गैंगरेप, आरोपियों को पकड़ने गयी पुलिस पर हमला
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

GUMLA: झारखंड के गुमला के एक गांव में शादी समारोह से पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो बच्चियों को अगवा कर सात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. जहां 12 साल की बच्ची से दो और 15 साल की बच्ची से पांच युवकों ने रेप किया. और तो और मामले को दबाने के लिए गांव में रेप की एक पीड़िता को पीटा गया. जिस वजह से सकी मां व दो बहनें डर से गांव छोड़कर सुरक्षित स्थान पर छिपकर रह रही हैं.


इस घटना की सूचना मिलने के बाद गुरुवार को जब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने गांव गयी, तो एक आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया. जिससे गुमला थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विवेक चौधरी के सिर में चोट लगी है. पुलिस ने रेप के दो आरोपी और दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है. रेप के पांच आरोपी गांव से फरार हैं. पीड़िता से मारपीट करने वाले लोग भी फरार हैं.


मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 1 मई 2023 की है. उस दिन गांव में शादी समारोह था. जहां दोनों लड़कियां गयी हुई थीं. उसी शादी समारोह में सभी सातों आरोपी भी थे. फिर रात करीब 12 बजे तक शादी समारोह में नाचगान हुआ. इसके बाद दोनों लड़कियों को सातों युवक अपने साथ गांव में ही एक अर्द्धनिर्मित घर में ले गये. जहां दोनों लड़कियों के साथ युवकों ने रेप किया.


टैग्स