ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

डर्टी वीडियो के सवाल पर बोले बन्ना गुप्ता, मेरा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता

RANCHI: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का डर्टी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बन्ना गुप्ता ने बुधवार को प्रेंस को संबोधित किया। मीडिया कर्मियों ने डर्टी वीडियो की चर्चा

डर्टी वीडियो के सवाल पर बोले बन्ना गुप्ता, मेरा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

RANCHI: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का डर्टी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बन्ना गुप्ता ने बुधवार को प्रेंस को संबोधित किया। मीडिया कर्मियों ने डर्टी वीडियो की चर्चा छेड़ी तब बन्ना गुप्ता कहने लगे कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश हो रही है। 


एक वीडियो वायरल किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि वीडियो तीन मिनट का भी है। मेरा यह कहना कि आप तीन घंटे का भी वीडियो वायरल कर दीजिए। मुझे बदनाम करने की जितनी कोशिश कर सकते है कीजिए। मेरा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है। बीजेपी नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि जितनी भी साजिश कर लो, एक न एक दिन सब कुछ बेनकाब होकर रहेगा। समय का इंतजार कीजिए समय बलवान होता है। 


सरयू राय और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की ओर इशारा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने खुद कहा कि हम इंग्लिश नहीं जानते हैं उतना। वो लोग पढ़े लिखे लोग है। हमलोग सीधे-साधे लोग है। बकबकिया टाइप के लोग है। हमलोग तो उतना मोबाइल भी चलाना नहीं जानते हैं। हल्का-फुल्का जानते हैं। मोबाइल जहां समझ में नहीं आता है तो पूछना पड़ता है कि मोबाइल में क्या हुआ देखो। बन्ना गुप्ता ने पत्रकारों से कहा कि एक ही एपिसोड में काहे चाह रहे हैं सबकुछ जानना। चलने दीजिए सब कुछ। धीरे-धीरे आप भी मजा लीजिए ना..इतना अकबका क्यों रहे हैं। 


गौरतलब है कि 17 अप्रैल की रात करीब 1 बजकर 26 मिनट पर रिकॉर्ड हुआ झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर बीते दिनों तेजी से वायरल हुआ। जिसके बाद झारखंड के राजनीतिक गलियारे में हडकंप मच गया। जो वीडियो वायरल हुआ उसमें मंत्री बन्ना गुप्ता गंजी पहने हुए किसी महिला से सेक्स चैट करते दिखे। वीडियो चैट में दिख रही महिला नग्न अवस्था में है। महिला अश्लील बातें कहती दिख रही है। छोटे से इस वीडियो क्लीप को देखने से पता चलता है कि इसे उसी महिला के मोबाइल से रिकार्ड किया गया यह वीडियो है जो नंग्न अवस्था में है। 


वायरल वीडियो चैट के दौरान स्क्रीन रिकार्डिंग का ऑप्शन यूज किया गया। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो दो तीन दिन में खूब वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद मंत्री बन्ना गुप्ता ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर साइबर थाना में अज्ञात के खिलाफ वीडियो वायरल करने की प्राथमिकी दर्ज करायी और कार्रवाई की मांग की।  


हेमंत सोरेन सरकार के स्वास्थ्य मंत्री  बन्ना गुप्ता ने एसएसपी को पत्र लिखकर बताया था कि उनकी तस्वीर लगाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक आपत्तिजनक अश्लील वीडियो वायरल किया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर साइबर सेल से इसकी जांच करायी जाये। जिसके बाद धारा  469/500 आईपीसी एवं 66 (सी), 66 (ई), 67 आईटी ए एक्ट 2008 व अन्य धाराओं को आधार मानते हुए मामला दर्ज कर लिया गया। 


बन्ना गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया में उनकी छवि को धूमिल करने और राजनीतिक विद्वेष की भावना से कुछ प्रमुख राजनीतिक विरोधियों ने साजिश के तहत एक फर्जी वीडियो वायरल किया है।  इसमें साफ दिख रहा है कि फोटोशॉप या अन्य किसी एडिटिंग एप से यह कुकृत्य किया गया है। उन्होंने कहा था कि पुलिसिया जांच के बाद सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। जिन लोगों ने इस फर्जी और एडिटेड वीडियो के माध्यम से उन्हें फंसाने की कोशिश की उन सभी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करेंगे।