ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

डॉक्टरों ने ऑक्सीजन का लगा दिया खाली सिलेंडर, विधायक के सास की दम घुटने से हुई मौत

DEOGHAR: डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मरीज की मौत का मामला सामने आया है. वह भी तब जब खुद एक विधायक ने अपने रिश्तेदार के इलाज बढ़िया तरीके से करने की हिदायत दी थी. यह घटना देवघ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DEOGHAR: डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मरीज की मौत का मामला सामने आया है. वह भी तब जब खुद एक विधायक ने अपने रिश्तेदार के इलाज बढ़िया तरीके से करने की हिदायत दी थी. यह घटना देवघर सदर हॉस्पिटल की है.


विधायक की सास हुई थी भर्ती

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि देवघर विधायक नारायण दास की सास उमा देवी की तबीयय खराब हो गई थी. परिजन हॉस्पिटल लेकर आए थे. इस दौरान विधायक भी पहुंचे. डॉक्टरों की इलाज ठीक से करने को बोल चले गए. डॉक्टरों  भरोसा भी दिया था कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं होगी. लेकिन फिर भी बड़ा लापरवाही कर दी. उमा देवी जसीडीह थाना क्षेत्र के गौराडीह की रहने वाली थी.

भड़के विधायक

मौत की जानकारी मिलने के बाद हॉस्पिटल पहुंचे विधायक और उकी पत्नी ने कहा कि परिजनों ने कहा है कि सिविल सर्जन ने झूठ बोला कि उनकी सास को आईसीयू में भर्ती कर बेहतर तरीके से इलाज कराया जा रहा है. उमा देवी को महिला वार्ड में भर्ती किया गया था. उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी, ऑक्सीजन की जरूरत थी. पर जिस सिलिंडर के जरिये उन्हें ऑक्सीजन दिया जा रहा था, वह पूरी तरह खाली था. इससे दम घुटने से उमा देवी की मौत हो गयी. जिसके बाद विधायक ने डॉक्टरों की फटकर लगाई.