ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

दशहरे की सुबह बड़ा हादसा, मासूम समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत

DEVGHAR: खबर झारखंड के देवघर से निकाल कर सामने आ रही है जहां एक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। यहां सिकटिया अजय बाराज में एक वाहन पलट कर पास के तालाब

दशहरे की सुबह बड़ा हादसा, मासूम समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DEVGHAR: खबर झारखंड के देवघर से निकाल कर सामने आ रही है जहां एक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। 


यहां सिकटिया अजय बाराज में एक वाहन पलट कर पास के तालाब में जा गिरा जिसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में महिला व बच्चे शिकार हो गए। चितरा थाना प्रभारी मुखिया व स्थानीय ग्रामीणों ने सभी के शवों को पानी से बाहर निकाला।


वहीं, घटना के संबंध में बताया गया कि चितरा थाना क्षेत्र के आसनसोल गांव निवासी मनोज चौधरी की बेटी व बच्चे दुर्गा पूजा के अवसर पर गांव आए थे। अपने बच्चों और पत्नी को लेने के लिए मनोज के दामाद गांव आए थे।


सुबह करीब 4:30 बजे मनोज की बेटी लवली देवी अपने पति, भाई और बच्चों के साथ मायके से अपने ससुराल गिरिडीह जिला अंतर्गत शाखो बांसडीह गांव के लिए बोलेरो से निकली थी।


इस दौरान चालक का गाड़ी पर से संतुलन बिगड़ गया और बोलेरो सड़क किनारे रेलिंग तोड़ते ही बाराज के पास स्थित केनाल के गहरे पानी में जा गिरी।