ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह, कांग्रेस कोटे से सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव लेंगे शपथ

RANCHI: हेमंत सोरेन रविवार को झारखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे. इसमें कांग्रेस कोटे से सिर्फ एक नेता शपथ लेंगे. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव का नाम सामने आया हैं इ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  हेमंत सोरेन रविवार को झारखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे. इसमें कांग्रेस कोटे से सिर्फ एक नेता शपथ लेंगे. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव का नाम सामने आया हैं इसकी जानकारी झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने दी हैं.

कौन सा मिलेगा पद ये अभी तक साफ नहीं

रामेश्वर उरांव किस पद का शपथ लेंगे यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है. लेकिन कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आते ही डिप्टी सीएम पद पर दावा कर दिया था. इस बीच कई और नेताओं ने स्पीकर पद का दावा किया था. लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है. उरांव दो बार सांसद रह चुके हैं. पार्टी के सबसे सीनियर नेताओं में से भी एक हैं. इस बार वह लोहरदगा से विधानसभा का चुनाव जीतें हैं.

सोनिया से मिल चुके हैं हेमंत

25 दिसंबर को हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात की थी. बताया जा रहा है   कि इस मुलाकात में ही तय हो गया कि कांग्रेस के खाते में कौन-कौन सा पद और विभाग जाएगा. बता दें कि हेमंत 29 दिसंबर को सीएम पद की शपथ लेंगे. झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत की पार्टी जेएमएम ने राजद, कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था. गठबंधन में जेएमएम को 43, कांग्रेस को 31 और राजद को 7 सीटें मिली थी. लेकिन चुनाव में जेएमएम को 30, कांग्रेस को 16 और राजद को 1 सीट पर सफलता मिली. वही, जेवीएम ने भी हेमंत सरकार को समर्थन करने का ऐलान पहले ही कर चुकी है. इसके अलावे एनसीपी और एक निर्दलीय का भी समर्थन मिला हैं. कुल मिलाकर हेमंत को 52 विधायक को समर्थन सरकार बनाने के लिए मिला हैं. 



टैग्स