ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

सीएम हेमंत सोरेन ने डेयरी प्लांट का किया उद्घाटन, हजारों पशुपालकों को मिलेगा फायदा

PALAMU: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को पलामू के मेदिनीनगर में डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम हेमंत के साथ मंत्री बादल पत्रलेख, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के स

सीएम हेमंत सोरेन ने डेयरी प्लांट का किया उद्घाटन, हजारों पशुपालकों को मिलेगा फायदा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PALAMU: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को पलामू के मेदिनीनगर में डेयरी प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएम हेमंत के साथ मंत्री बादल पत्रलेख, वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के साथ संबंधित विभाग के अधाकारी मौजूद थे। 28 करोड़ रुपए की लागत से मेदिनीनगर सदर प्रखंड स्थित गणके गांव में डेयरी प्लांट को स्थापित किया गया है।


इस डेयरी प्लांट के खुलने से जिले के और उसके पासपास के जिलों के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा। इस प्लांट में हर रोज करीब 50 हजार लीटर दूध की प्रोसेसिंग होगी। ऐसे में पशुपालकों को दूध के उचित दाम मिल सकेंगे और उन्हें अपना दूध बेचने के लिए अब इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा।


झारखंड मिल्क फेडरेशन इस डेयरी प्लांट का संचालन करेगा। पलामू में इस डेयरी प्लांट के उद्घाटन के बाद राज्य में मेधा डेयरी प्लांट की संख्या 7 हो गयी है। प्लांट के उद्घाटन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। करीब एक हजार से अधिक पुलिस जवानों और सैकड़ों अधिकारियों को तैनात किया गया था। इस मौके पर सीएम हेमंत ने सभा को भी संबोधित किया।

टैग्स