ब्रेकिंग
IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया

CID का इंस्पेक्टर बन नेता ने युवती के साथ बनाया संबंध, शादी के नाम पर 5 लाख रुपए भी ठगा

RANCHI: सीआईडी का इंस्पेक्टर बन जेएमएम के नेता ने एक युवती को शादी का झांसा दिया. वह 2 साल तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्ता

CID का इंस्पेक्टर बन नेता ने युवती के साथ बनाया संबंध, शादी के नाम पर 5 लाख रुपए भी ठगा
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: सीआईडी का इंस्पेक्टर बन जेएमएम के नेता ने एक युवती को शादी का झांसा दिया. वह 2 साल तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई बिशुनपुर एरिया में हुई है. 

आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

युवती के आरोप के बाद पुलिस ने जेएमएम बिशुनपुर के प्रखंड सचिव सह विधानसभा प्रभारी विजय उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. युवती ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दो साल तक संबंध बनाया. जब शादी का दबाव बनाने लगी तो वह शादी के नाम पर 5 लाख रुपए भी ले लिया और शादी नहीं की. वह अपने आप को सीआईडी का इंस्पेक्टर बताता है.

सोशल मीडिया से हुई दोस्ती

युवती ने पुलिस को बताया कि वह दुबई में काम करती थी. इस दौरान ही वह विजय उरांव से उसकी जान पहचान हुई. युवती ने जब विजय उरांव पर शादी का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया. वही, जेल जाने से पहले विजय उरांव ने कहा कि मैं निर्दोष हूं. मुझे जबरदस्ती राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है.

टैग्स