ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

अभी-अभी : चतरा में गरजे अमित शाह, कहा- अबकी आए तो नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर देंगे

CHATRA : झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण का चुनाव प्रचार अब से कुछ घंटों बाद समाप्त हो जाएगा। इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनावी मैदान से जमकर गरजे हैं। अमित

FirstBihar
Desk
2 मिनट

CHATRA : झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण का चुनाव प्रचार अब से कुछ घंटों बाद समाप्त हो जाएगा। इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनावी मैदान से जमकर गरजे हैं। अमित शाह ने चतरा में चुनावी रैली की है जिसमें उन्होनें जमकर विपक्ष का बखिया उखेड़ी। वहीं वर्तमान बीजेपी की रघुवर सरकार का खूब गुणगान किया। 

अमित शाह ने कहा कि झारखंड की रघुवर सरकार ने पिछले पांच सालों में झारखंड में विकास की गंगा बहा दी है। रघुवर सरकार मे जहां सूबे में सड़कों का जाल बिछा दिया है वहीं घर-घर बिजरी भी पहुंचा दी।

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार ने समाज के सभी तबकों के विकास का ख्याल रखा। किसानों को भरपूर सहायता पहुंचायी। उन्होनें इस मौके पर ओबीसी कार्ड खेलते हुए कहा कि दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो इस बार एक कमिटी बना कर ओबीसी समाज को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कमिटी में आदिवासी हितों को ख्याल रखते हुए ओबीसी समाज को लाभ पहुंचाया जाएगा।

वहीं चुनावी सभा में उम्मीदों के मुताबिक नहीं पहुंची भीड़ पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि मैं जानता हूं दस-पन्द्रह हजार की भीड़  जुटाकर चुनाव नहीं जीता जा सकता ।लेकिन मैं भी बनिया हूं वोटों का हिसाब-किताब करना जानता हूं। आगे उन्होनें कहा कि जो भी लोग सभा में पहुंचे हैं वे अपने दोस्तों-रिश्तेदारों से अपील करें कि वे बीजेपी को वोट करें।

टैग्स