ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

BJP सांसद की पत्नी पर FIR का आदेश, जालसाजी कर 20 करोड़ की जमीन 3 करोड़ में रजिस्ट्री कराने का आरोप

RANCHI: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम के खिलाफ केस दर्ज करने का दुमका उपायुक्त ने आदेश दिया है. इसके साथ ही उनके नाम से रजिस्टर्ड एलओकेसी धाम की रजिस्ट्री रद्द क

BJP सांसद की पत्नी पर FIR का आदेश, जालसाजी कर 20 करोड़ की जमीन 3 करोड़ में रजिस्ट्री कराने का आरोप
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम के खिलाफ केस दर्ज करने का दुमका उपायुक्त ने आदेश दिया है. इसके साथ ही उनके नाम से रजिस्टर्ड एलओकेसी धाम की रजिस्ट्री रद्द कर दिया है. शिकायत मिलने के बाद दुमका उपायुक्त ने कार्रवाई की है. 

20 करोड़ की जमीन 3 करोड़ में खरीदी

निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी पर जुलाई 2020 में केस हुआ था. दोनों पर जालसाजी का आरोप लगा है. आरोप है कि 20 करोड़ की संपत्ति उन्होंने ने सिर्फ 3 करोड़ में रजिस्ट्री करा ली है.

अधिकारियों पर दवाब देने का आरोप

इसको लेकर दोनों ने सरकारी दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ कर जालसाजी की. इसके कारण झारखंड सरकार और केंद्र सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ है. इसको लेकर देवघर के बंपास रहने वाले विष्णुकांत झा ने केस दर्ज कराया था. आरोप लगाया था कि देवघर के तिवारी चौक पर 20 करोड़ की जमीन को 3 करोड़ में खरीदा है. इसको लेकर अधिकारियों पर दवाब बनाया गया. इतनी बड़ी राशि की नकद लेन-देन करना मनी लाउंड्रिंग के तहत अपराध है. इसकी हेमंत सोरेन से जांच कराने की मांग भी की थी.

टैग्स