ब्रेकिंग
सिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलान

बिहार : मुहर्रम जुलूस में दौड़ा करंट, हाईटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया, कई लोग झुलसे

GOPALGANJ : गोपालगंज में मुहर्रम के दौरान अप्रिय घटना घटी है। यहां मुहर्रम के जुलूस में अचानक करंट दौड़ गया जिससे अफरातफरी की स्थिति बन गयी। जुलूस में शामिल करीब 10 लोग इस घटना में

बिहार : मुहर्रम जुलूस में दौड़ा करंट, हाईटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया, कई लोग झुलसे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज में मुहर्रम के दौरान अप्रिय घटना घटी है। यहां मुहर्रम के जुलूस में अचानक करंट दौड़ गया जिससे अफरातफरी की स्थिति बन गयी। जुलूस में शामिल करीब 10 लोग इस घटना में झुलस गए। जिसके बाद आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां मुस्लिम समुदाय के लोग ताजिया लेकर निकले थे। तभी अचानक तजिया एक हाईटेंशन तार को छू गयी और उसमें करंट दौड़ गया। यह घटना  उचकागांव थाना क्षेत्र के हरपुर धर्मचक की बताई जा रही है। 


दरअसल, मुहर्रम को लेकर जिलेभर में अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तय रूट से ही ताजिया निकलाने की अनुमति दी गई है। इस बीच उचकागांव थाना क्षेत्र के हरपुर धर्मचक के पास ताजिया हाईटेंशन तार को छू गयी, जिससे कई लोग घायल हो गए। जिसके बाद लोगों में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया। इस मामले में एसपी का कहना है कि- बिजली विभाग को इस घटना के बारे में सूचना दी गई है। वहीं, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है।  बिजली के हल्के झटके लगने से घायलों की स्थिति समान्य है।


मालूम हो कि, पूरे देश में  शनिवार को मुहर्रम है, इसके पूर्व गुरुवार की संध्या डीएम और एसपी ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। मुहर्रम के मौके पर ताजियाओं का पहलाम होगा। डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी और एसपी स्वर्ण प्रभात ने शांतिपूर्ण रूप से त्योहार मनाने की अपील की है। इसके साथ ही पुलिस लाइन से फ्लैग मार्च निकाला गया और राजेंद्र चौक, जंगलिया मोड़, आंबेडकर चौक, पुरानी चौक, मौनिया चौक होते हुए पुलिस लाइन पहुंचा। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MUKESH

FirstBihar संवाददाता