ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

बिहार-झारखंड में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

PATNA/RANCHI: बिहार और झारखंड में रूठा मानसून एक बार फिर से सक्रिए हो गया है। राजधानी पटना समेत बिहार के अन्य जिलों में गुरुवार से मौसम का मिजाज बदल गया है। वहीं बिहार-झारखंड के वि

बिहार-झारखंड में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA/RANCHI: बिहार और झारखंड में रूठा मानसून एक बार फिर से सक्रिए हो गया है। राजधानी पटना समेत बिहार के अन्य जिलों में गुरुवार से मौसम का मिजाज बदल गया है। वहीं बिहार-झारखंड के विभिन्न जिलों में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश से तापमान में कमी आई है। इसी बीच मौसम विभाग ने बिहार और झारखंड के सभी जिलों में 22 सितंबर से 23 सितंबर के बीच भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।


दरअसल, मौसम विभाग ने बिहार-झारखंड में 22 सितंबर से 23 सितंबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसको लेकर मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी पटना और रांची समेत दोनों ही राज्यों के सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 115.6 से 204.4 मिली तक बारिश होने की संभावना है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।


मौसम विभाग ने बारिश के दौरान राज्य के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है और कहा है कि भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोग जल भराव की संभावना वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और कमजोर संरचनाओं से जितना संभव हो दूरी बनाए रखे। मौसम विभाग कहा है कि सावधान और सुरक्षित रहें।