ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

MLA कमलेश को मिली 'X' कैटेगरी की सुरक्षा, राज्य सरकार से सुरक्षा वापस लिये जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखा था पत्र

PALAMU: झारखंड के पूर्व मंत्री सह पलामू के हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक्स श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई है। बता दें कि कमलेश सिंह राष्ट्रवादी कां

MLA कमलेश को मिली 'X' कैटेगरी की सुरक्षा, राज्य सरकार से सुरक्षा वापस लिये जाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखा था पत्र
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PALAMU: झारखंड के पूर्व मंत्री सह पलामू के हुसैनाबाद विधायक कमलेश सिंह को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक्स श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई है। बता दें कि कमलेश सिंह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के प्रदेश अध्यक्ष हैं। कुछ दिन पहले कमलेश सिंह ने झारखंड की यूपीए सरकार से अपना समर्थन वापस लिया था। जिसके बाद राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली थी। 


सुरक्षा वापस लिये जाने के बाद कमलेश सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था। पत्र मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कमलेश सिंह को एक्स कैटगरी की सुरक्षा प्रदान की। उनकी सुरक्षा अब सीआरपीएफ के जवान करेंगे। 


बता दें कि सुरक्षा के लिए कमलेश सिंह ने जो पत्र लिखा था उसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय और सीआरपीएफ की एक टीम शनिवार को पलामू पहुंची थी और सुरक्षा की समीक्षा की। पलामू में पुलिस के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कमलेश सिंह को एक्स कैटेगरी की सुरक्षा देने का निर्देश केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लिया। 


झारखंड के पूर्व मंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि किसी की जान की कीमत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। नक्सल प्रभावित इलाके में उन्हें काम करना होता है। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार की थी लेकिन उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराया गया। अब केंद्र सरकार ने उन्हें एक्स सुरक्षा उपलब्ध करायी है। कमलेश सिंह ने इसे लेकर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और केंद्रीय गृह मंत्री को धन्यवाद दिया। 


टैग्स