ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

बीच सड़क पर पलटा CNG लदा ट्रक, हादसे के बाद धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग जाम

DHANBAD: लोयाबाद थाना क्षेत्र के पंजाबी मोड़ के पास धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग पर सीएनजी लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर पलट गया। जिससे रोड जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।

बीच सड़क पर पलटा CNG लदा ट्रक, हादसे के बाद धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग जाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DHANBAD: लोयाबाद थाना क्षेत्र के पंजाबी मोड़ के पास धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग पर सीएनजी लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर पलट गया। जिससे रोड जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। ट्रक का रजिस्ट्रेशन संख्या BR01GK5402 है। 


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सीएनजी से भरे ट्रक के पलटने  से गैस  रिसाव होने की संभावना को लेकर फायर बिग्रेड की टीम भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया गया।


वही घटना के संबंध में लोयाबाद थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने बताया की चालक बिहारी ठाकुर सीएनजी से भरा ट्रक लेकर जा रहा था। पंजाबी मोड़ के पास पहुंचने पर चालक ने ट्रक से संतुलन खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद धनबाद कतरास मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। 


मामले की जानकारी मिलते ही अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा व साथ ही अग्निशामक दस्ते को सूचना दी।  वही ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई है। जिसे लोयाबाद क्षेत्रिय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद शहीद निर्मल महतो अस्पताल भेजा गया।

टैग्स