ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. कांग्रेस के बेरमो विधायक राजेंद्र सिंह का निधन हो गया है. वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. जिसके बाद इसको दिल्ली में भर्ती कराया गया

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. कांग्रेस के बेरमो विधायक राजेंद्र सिंह का निधन हो गया है. वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. जिसके बाद इसको दिल्ली में भर्ती कराया गया था. राजेंद्र सिंह के निधन के बाद राहुल गांधी ने शोक जताया है. राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि ''झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र  सिंह जी के निधन की खबर सुनकर दुःख हुआ. दुःख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ है.''

2 मई को एयर एंबुलेंस से भेजा गया था दिल्ली

2 मई को राजेंद्र सिंह की तबीयत खराब होने के बाद उनको रांची के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो रांची से उनको एयर एंबुलेंस से ले जाकर दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था. 22 दिनों के बाद उनका निधन हो गया है.

कई बार रह चुके थे मंत्री

कांग्रेस के सीनियर नेता राजेंद्र सिंह संयुक्त बिहार और झारखंड सरकार में मंत्री भी रह चुके थे. इसके अलावे वह कोयलांचल के बड़े मजदूर नेता भी थे.  इनके निधन के बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने शोक जताया है. हेमंत सोरेन ने कहा कि ''बेरमो से विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह जी के निधन की खबर सुनकर मन आहत है. आज झारखंड ने एक कर्मठ नेता और सच्चा सेवक खो दिया. परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करें.''



टैग्स