ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

झारखंड: बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े बारातियों को रौंदा, 5 की मौत, 2 दर्जन से अधिक लोग घायल

RANCHI: झारखंड के रांची से खबर है जहां एक अनियंत्रित कार ने बारातियों को रौंद दिया जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. यह घटना सिकिदिरी-ओरमांझी रोड के सांडी

झारखंड: बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े बारातियों को रौंदा, 5 की मौत, 2 दर्जन से अधिक लोग घायल
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के रांची से खबर है जहां एक अनियंत्रित कार ने बारातियों को रौंद दिया जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है.  वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. यह घटना सिकिदिरी-ओरमांझी रोड के सांडी चौक के समीप हुई है. सभी मृतक और घायल अनगड़ा थाना क्षेत्र के लुपुंग गांव के रहने वाले है. 


यह हादसा सोमवार की देर रात लगभग दो बजे की है. सभी घायलों को रिम्स में एडमिट कराया गया है. जानकारी के अनुसार सोमवार को सांडी निवासी कार्तिक महतो की बेटी की शादी थी. अनगड़ा से बारात पहुंची थी. बाराती सब लड़की के घर पास सड़क किनारे खड़े थे,  इसी बीच तेज रफ़्तार में कार आई और बारातियों को रौंद दिया.


इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल हो गया. पूरे गांव में खलबली मच गई. जिसके बाद घटना की जानकारी थाने को दी गई. स्थानीय लोगों ने भी अपने-अपने वाहन निकालकर घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाना शुरू किया. पुलिस ने जल्द ही एंबुलेंस मंगवा कर लोगों को इलाज के लिए रिम्स पहुचाया गया.


टैग्स