ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बहन ने ही बहन को 2 बच्चों समेत बेचा, सीएम ने दिया रेसक्यू करने का निर्देश

DESK : झारखंड के गढ़वा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक बहन ने ही झांसे में लेकर दो बच्चों समेत बहन को यूपी में बेच दिया. मामले का खुलासा एक साल बाद तब हुआ, जब महिला ने किसी भी

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : झारखंड के गढ़वा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक बहन ने ही झांसे में लेकर दो बच्चों समेत बहन को यूपी में बेच दिया. मामले का खुलासा एक साल बाद तब हुआ, जब महिला ने किसी भी तरह से अपने पति को फोन कर सारी बात बताई और बचाने का गुहार लगाई. 

मामला सामने आने के बाद झारखंड के सीएम ने महिला को रेसक्यू करने का आदेश दिया है. जिसके बाद तुरंत एक टीम गठित करके गढ़वा पुलिस महिला के पति के साथ यूपी रवाना हो गई है. 

मामला गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव की है. जहां का रहने वाला  सीताराम मिस्त्री एक साल पहले अपनी पत्नी और 11 साल की बेटी अनीता और 8 साल का बेटा सूरज को छोड़कर गोरखपुर कमाने गया था. इसी दौरान उसकी पत्नी देवंती को उसकी फुफेरी बहन ने मायके ले जाने का झांसा दिया और यूपी में बेच दिया. इसके बाद से महिला का कोई सुराग नहीं मिला. पति ने अपने हिसाब से बहुत खोजा पर कुछ पता नहीं चला. एक दिन उनकी पत्नी का फोन आया और उसने बताया कि उसकी फुफेरी बहन ने उसे दोनों बच्चों के साथ उत्तर प्रदेश के जयपाल विश्वकर्मा के पास बेच दिया है. देवंती ने कहा था कि किसी तरह उन्हें जयपाल विश्वकर्मा के पास से गढ़वा ले आयें. जयपाल काफी प्रताड़ित करता है. जिसके बाद पीड़िता के पति सीताराम मिस्त्री ने जिला प्रशासन और पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी और मामला सीएम हेमंत सोरेन तक पहुंचा था.