ब्रेकिंग
वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦Bihar Ias Officer: हरजौत कौर लेंगी VRS, सम्राट सरकार ने बनाया BPSC का चेयरमैन✦खबर का बड़ा असर: जमाबंदी में खेल करने वाली महिला CO सस्पेंड, चार दिन पहले थाने में भी दर्ज हुआ है केस, SVU जांच के आदेश✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦Bihar Ias Officer: हरजौत कौर लेंगी VRS, सम्राट सरकार ने बनाया BPSC का चेयरमैन✦खबर का बड़ा असर: जमाबंदी में खेल करने वाली महिला CO सस्पेंड, चार दिन पहले थाने में भी दर्ज हुआ है केस, SVU जांच के आदेश

बहन के घर होली मनाने जा रहे दमकल कर्मी की हत्या, भागलपुर में तैनात था मोनू

BOKARO: झारखंड के बोकारो से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। परिवार के साथ होली मनाने घर आए भागलपुर में तैनात फायर बिग्रेड के ड्रा

बहन के घर होली मनाने जा रहे दमकल कर्मी की हत्या, भागलपुर में तैनात था मोनू
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BOKARO: झारखंड के बोकारो से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। परिवार के साथ होली मनाने घर आए  भागलपुर में तैनात फायर बिग्रेड के ड्राइवर की चाकू से गोदकर अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


पलक झपकते ही होली की खुशियां गम में तब्दिल हो गई। घटना बोकारो के चीरा चास स्थित रामनगर कॉलोनी की है जहां मुस्कान हॉस्पिटल के पास दमकल कर्मी मोनू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गयी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि चीरा चास बसेरा निवासी मोनू की बहन रामनगर कॉलोनी में रहती है। 


दमकल कर्मी मोनू बहन के घर होली मनाने के लिए जा रहा था तभी बीच रास्ते में उसकी अपराधियों ने हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।