ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

एयरफोर्स जवान के साथ भागने वाली प्रेमिका पकड़ी गई, प्रेमी पर प्रताड़ना का लगाया था आरोप

DHANBAD: युवती अचानक घर से गायब हो गई थी. घर में उसने चार पेज का सुसाइड नोट लिखा था. सुसाइड नोट में उसने ने प्रेमी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और जान देने की बात लिखी थी.

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DHANBAD: युवती अचानक घर से गायब हो गई थी. घर में उसने चार पेज का सुसाइड नोट लिखा था. सुसाइड नोट में उसने ने प्रेमी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और जान देने की बात लिखी थी. लेकिन बाघमारा पुलिस ने लड़की को वड़ोदरा से जिंदा बरामद कर लिया है.

अचानक हुई थी लापता

बताया जा रहा है कि युवती ने भागने से पहले साजिश रची थी. इसको लेकर उसने सुसाइड नोट में पुराने प्रेमी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था और उसके कारण ही भागकर जान देने की बात लिखी थी. पुलिस ने जब प्रेमी से पूछताछ की तो उसने इंकार कर दिया. घरवाले और पुलिस युवती के शव खोज रही थी, लेकिन कही नहीं मिला. परिजनों यह मान लिए थे कि उनकी बेटी इस दुनिया में नहीं रही.

बड़ोदरा में मिला लोकेशन

परेशान पुलिस ने जब लड़की के मोबाइल नंबर को ट्रेस किया तो उस नंबर से बात हो रहा था. इसका लोकेशन वड़ोदरा शहर बता रहा था. बाघमारा पुलिस ने वड़ोदरा एयरफोर्स पहुंची और युवती को बरामद कर लिया. उसको जिंदा देख पुलिस भी हैरत में पड़ गई.

नए प्रेमी से शादी के लिए रची थी साजिश

जब पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह नए प्रेमी के साथ उसका अफेयर चल रहा था. उसने उसके साथ कोर्ट में शादी कर ली है. प्रेमी उसका एयरफोर्स का जवान है. पुलिस ने दोनों को वड़ोदरा कोर्ट में पेश किया और उसका बयान करवाया गया तो युवती ने अपने को बालिग होने और कोर्ट मैरेज करने का प्रमाण न्यायालय को दिखाया. कोर्ट से कहा कि वह प्रेमी के साथ की रहना चाहती है. कोर्ट ने भी उससे पति के साथ रहने का आदेश दे दिया.