ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

कांग्रेस की महिला विधायक को हुआ कोरोना, 2 दिन पहले सैकड़ों महिलाओं के साथ किया था डांस

RANCHI: बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद कोरोना पॉजिटिव निकली है. जिसके बाद हड़कंप मच गया है. अंबा प्रसाद कोरोना पॉजिटिव निकलने से दो दिन पहले सैकड़ों महिलाओं के सा

कांग्रेस की महिला विधायक को हुआ कोरोना, 2 दिन पहले सैकड़ों महिलाओं के साथ किया था डांस
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: बड़कागांव से कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद कोरोना पॉजिटिव निकली है. जिसके बाद हड़कंप मच गया है. अंबा प्रसाद कोरोना पॉजिटिव निकलने से दो दिन पहले सैकड़ों महिलाओं के साथ कर्मा पर्व के मौके पर डांस किया था. 

कल रिपोर्ट आई पॉजिटिव

अंबा प्रसाद की कोरोना रिपोर्ट कल आई जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव निकली है. जिसके बाद अंबा प्रसाद क्वॉरेंटाइन हो गई है. उन्होंने ट्वीट किया कि आज सुबह कोरोना टेस्ट कराया था. रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. विगत दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी से अनुरोध है अपने को तुरंत आइसोलेट करके टेस्ट करा लें. कोरोना से बचाव के सभी उपायों का पालन करें. घर में रहें, मास्क पहनें, दूरी बनाएं, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें.

खुद बिना मास्क की थी विधायक

कोरोना पॉजिटिव आने के बाद दूसरों को अंबा प्रसाद ने लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है, लेकिन खुद अंबा प्रसाद अपने विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों महिलाओं के कर्मा पर्व के मौके पर डांस किया. यही नहीं उस दौरान न तो महिलाओं ने मास्क पहना था और नहीं खुद विधायक अंबा प्रसाद ने पहना था. अब सैकड़ों महिलाओं के बीच कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. बता दें कि झारखंड में कई मंत्री और विधायक कोरोना पॉजिटिव है. किसी का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है तो कोई होम क्वॉरेंटाइन हैं.